Samastipur

समस्तीपुर में वाहन जांच अभियान तेज, 744 वाहनों की हुई जांच; 3.61 लाख जुर्माना वसूला

समस्तीपुर : जिला परिवहन कार्यालय द्वारा मोटरयान अधिनियम के तहत चलाए जा रहे नियमित जांच अभियान के अंतर्गत मंगलवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन वाहन जांच की गई। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए चालान काटे गए और जुर्माना वसूला गया। अभियान के तहत कुल 744 वाहनों की जांच की गई, जिसमें से 60 वाहनों का चालान किया गया। इस कार्रवाई के दौरान कुल 3 लाख 61 हजार 670 रुपये की राशि जुर्माने के रूप में वसूली गई।

यह जांच अभियान जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में चलाया गया, जिसमें अपर जिला परिवहन पदाधिकारी, मोटरयान निरीक्षक तथा प्रवर्तन अवर निरीक्षकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और यातायात नियमों के सख्त अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस तरह के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा को प्राथमिकता दें।

Avinash Roy

Recent Posts

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

1 घंटा ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

9 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

14 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

15 घंटे ago