समस्तीपुर : सिविल सेवा दिवस 2026 के अवसर पर मंगलवार को अनुमंडल कार्यालय परिसर में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रशासनिक कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने की। इस अवसर पर एसडीओ दिलीप कुमार ने अनुमंडल में कार्यरत कर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत और प्रभावी बनाने में कर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।
उन्होंने कहा कि सभी कर्मी समयबद्धता, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं, जो प्रशंसनीय है।कार्यक्रम के दौरान चयनित कर्मियों को स्मृति चिन्ह (मोमेंटो), पाग एवं चादर देकर सम्मानित किया गया। इस सम्मान से कर्मियों में उत्साह का संचार हुआ और उन्हें भविष्य में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरणा मिली। इस मौके पर उपस्थित अधिकारियों और कर्मियों ने भी अपने अनुभव साझा किए तथा जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। वक्ताओं ने कहा कि सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शिता, जवाबदेही और जनहित को केंद्र में रखकर किया जा रहा है, ताकि आम लोगों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंच सके। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया गया।
समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…
बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…