समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले हसनपुर थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने पांच नाबालिग आरोपियों को विधि विरुद्ध किया है। सभी आरोपियों की उम्र 15 वर्ष से कम बताई जा रही है। हत्या का कारण प्रेम प्रसंग और उसका विरोध बताया गया है। सोमवार को एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि हसनपुर थाना क्षेत्र के मरांची मल्हीपुर वार्ड-9 निवासी शंकर साह के 19 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार का शव कुछ दिन पहले बागमती नदी किनारे बाईपास स्थित झाड़ियों से बरामद किया गया था।
अपराधियों ने युवक का गला रेतकर धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी थी। घटनास्थल से पुलिस ने एक मोटरसाइकिल और खून से सना कपड़ा बरामद किया था। इसके बाद एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर वैज्ञानिक तरीके से जांच की। मृतक के परिजनों के आवेदन पर हसनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। एसपी ने बताया कि तकनीकी अनुसंधान और मोबाइल कॉल डिटेल के विश्लेषण से पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले। जांच के दौरान यह सामने आया कि राकेश कुमार का पड़ोसी गांव की एक लड़की से प्रेम संबंध था, जिसका कुछ स्थानीय नाबालिग लड़के विरोध कर रहे थे।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने राकेश को लड़की से मिलने के बहाने बुलाया और पहले से बनाई गई योजना के तहत धारदार चाकू से उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद शव को झाड़ियों में छिपा दिया गया था। पूछताछ में नाबालिग आरोपियों ने बताया कि वे राकेश के प्रेम संबंध से नाराज थे और पहले भी उसे मना कर चुके थे। विरोध के बावजूद जब वह नहीं माना तो बदला लेने की नीयत से हत्या की साजिश रची गई। इधर पूछताछ के बाद सभी नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
समस्तीपुर : साइबर अपराध के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की पुलिस…
मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से 9 लोगों की मौत के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
बिहार की राजनीति में सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का पॉलिटिकल वैल्यू काफी…
बिहार के गोपालगंज जिले से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहां…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के धरनी पट्टी पश्चिम पंचायत के मकनपुर…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब…