समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

मारपीट मामले में दलसिंहसराय से आरोपी युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव में गत वर्ष हुए मारपीट मामले में एससी-एसटी थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेगमपुर सराय मोहनिया चौक निवासी अशोक पासवान के पुत्र अनिकेत कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की छानबीन के दौरान आरोपी की पहचान की गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150