समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurDalsinghsaraiNEWS

दलसिंहसराय में रिम्मी कला केंद्र का भव्य शुभारंभ, बच्चों को मिलेगी बहुआयामी प्रशिक्षण सुविधा

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : शहर में प्रतिभाओं को निखारने की दिशा में एक अहम पहल करते हुए रिम्मी कला केंद्र का भव्य शुभारंभ किया गया। इस केंद्र में बच्चों को एक ही छत के नीचे डांस, गीत-संगीत, कराटे, योगा, जुंबा, ड्राइंग सहित स्पेशल मेहंदी डिजाइन की प्रशिक्षण सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम का उद्घाटन संत कबीर प्राइवेट हॉस्पिटल के डायरेक्टर राज कुमार, पूर्व डीएसपी जगदीश सिंह, डॉ. सुजाता जगदीश, अधिवक्ता विनोद कुमार, बॉलीवुड अभिनेता राहुल सिंह, प्रो. श्रीराम, शिक्षाविद् सदन कुमार मिश्रा, ऋषि कुमार, आनंद सर, अजय मिश्रा एवं शंभू नायक द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने कहा कि इस तरह के केंद्र बच्चों की प्रतिभा को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने रिम्मी कला केंद्र की पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया। कार्यक्रम में प्रिंट मीडिया के प्रतिनिधि प्रवीण प्रियदर्शी एवं कुणाल गुप्ता की भी उपस्थिति रही। केंद्र के फाउंडर रंजीत रजक एवं मैनेजिंग डायरेक्टर रश्मि कुमारी ने बताया कि उनका उद्देश्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ाना है। मंच संचालन उत्सव जयसवाल ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन से स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल देखा गया।

IMG 20260326 WA0029

IMG 20240904 WA0139

FB ADD scaled

IMG 20250821 WA0010

IMG 20260201 WA0062 1

IMG 20241218 WA0041

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150