समस्तीपुर : जिले में साइबर अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। अब बदमाशों ने पुलिस अधिकारियों को ही निशाना बनाना शुरू कर दिया है। ताजा मामला दलसिंहसराय अनुमंडल का है, जहां अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी) विवेक कुमार शर्मा के सरकारी मोबाइल नंबर को हैक कर अपराधियों द्वारा लोगों से व्हाट्सएप के माध्यम से रुपए की मांग की जा रही है। इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।
बताया गया है कि साइबर अपराधी हैक किए गए नंबर से डीएसपी के परिचितों, स्थानीय व्यवसायियों और अन्य लोगों को मैसेज भेजकर खुद को अधिकारी बताकर इमरजेंसी का बहाना बना रहे हैं और ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने का दबाव बना रहे हैं। कुछ लोगों को क्यूआर कोड (स्कैनर) भी भेजा गया है, ताकि वे पैसे भेज सकें। हालांकि कई लोगों ने समझदारी दिखाते हुए पैसे भेजने से इनकार कर दिया और तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और साइबर सेल को मामले की जांच में लगा दिया गया है। नंबर की तकनीकी जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में सिम क्लोनिंग या सोशल इंजीनियरिंग के जरिए नंबर के दुरुपयोग की आशंका जताई जा रही है। डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने लोगों से अपील की है कि किसी भी कॉल या मैसेज के आधार पर पैसे ट्रांसफर न करें, चाहे मैसेज करने वाला खुद को कोई अधिकारी ही क्यों न बताए।
यदि इस तरह का कोई मैसेज मिले तो संबंधित व्यक्ति से सीधे संपर्क कर उसकी पुष्टि अवश्य करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कोई भी सरकारी अधिकारी व्यक्तिगत रूप से इस तरह पैसे की मांग नहीं करता है। किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या साइबर हेल्पलाइन को दें। लगातार बढ़ रहे साइबर अपराधों को देखते हुए पुलिस ने लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।
बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से जुड़ा एक पोस्टर बीजेपी ऑफिस के बाहर लगाया…
समस्तीपुर/पूसा : एसटीएफ ने समस्तीपुर के वैनी थाने की पुलिस के सहयोग से थाना क्षेत्र…
समस्तीपुर : जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर भिंडी गांव में बीते गुरुवार की…
समस्तीपुर : रेलवे यात्रियों को अब एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं देने की दिशा में बड़ा कदम…
समस्तीपुर : लंबी दूरी की प्रीमियम ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान होली मिशन हाई स्कूल की विभिन्न शाखाओं…