Samastipur

बाबा साहब की 135वीं जयंती पर समस्तीपुर राजद कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

समस्तीपुर : कर्पूरी आश्रम स्थित जिला राजद कार्यालय में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती समारोह हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधान पार्षद सह राजद जिलाध्यक्ष रोमा भारती ने की, जबकि संचालन राजद दलित सेल के जिलाध्यक्ष सत्यविंद पासवान ने किया। धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष विश्वनाथ राम ने किया।

समारोह को संबोधित करते हुए उजियारपुर विधायक आलोक कुमार मेहता, पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, पूर्व विधायक अशोक प्रसाद वर्मा, रोमा भारती तथा राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द सहनी ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने शोषित एवं पीड़ित समाज को जागरूक कर उन्हें संगठित होने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। उन्होंने “शिक्षित बनो, संघर्ष करो और संगठित रहो” का नारा देकर समाज को नई दिशा दिखाई।

वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब को केवल दलितों के हित और शिक्षा के प्रसार के लिए ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण और उसके आधुनिकीकरण में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए भी याद किया जाता है। उन्होंने सामाजिक असमानता को समाप्त करने और वंचित वर्गों को न्याय दिलाने के उद्देश्य से भारतीय संविधान में कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए, जिसके लिए देश सदैव उनका ऋणी रहेगा।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री सह विधायक आलोक कुमार मेहता, अख्तरुल इस्लाम शाहीन, अशोक प्रसाद वर्मा, रोमा भारती, अरविन्द सहनी, प्रदेश महासचिव राजेंद्र सहनी, संगठन जिलाध्यक्ष राजेश्वर महतो, वरीय नेता प्रो. राजेन्द्र भगत, प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष रामविनोद पासवान, मीडिया प्रभारी मन्नू पासवान सहित बड़ी संख्या में राजद नेता, कार्यकर्ता और समाजसेवी उपस्थित रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

4 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

4 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

6 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

17 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago