Samastipur

जय भीम के नारों से गुंजायमान रहा समस्तीपुर शहर, ताजपुर रोड से निकली शोभा यात्रा रही आकर्षण का केन्द्र

समस्तीपुर : डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर समस्तीपुर शहर में एक ऐतिहासिक और भव्य शोभायात्रा निकली जो ताजपुर रोड से शुरू होकर पूरे शहर का परिभ्रमण करते हुए अनुमंडल कार्यालय स्थित अंबेडकर प्रतिमा स्थल तक पहुंची, जहां लोगों ने डाॅ. अंबेडकर के प्रतिमा पर पुष्पांजली अर्पित की। इससे पहले शोभायात्रा में आकर्षक झांकियाँ, डॉ. अंबेडकर की झलक दिखाते पोस्टर, संविधान की महत्ता को दर्शाते नारों और बहुजन चेतना से भरे गीतों के माध्यम से एक जनजागरण का वातावरण बना।

शोभा यात्रा कार्यक्रम में अपनी महती भूमिका का निर्वहन करनेवाले समाजसेवी रंजीत राम ने कहा कि बाबा साहेब ने हमें जो अधिकार दिए, वे किसी दया से नहीं, बल्कि संघर्ष से प्राप्त हुए हैं। इस शोभायात्रा के माध्यम से हम यह संदेश देना चाहते हैं कि बहुजन समाज जाग चुका है और अब किसी भी अन्याय को सहन नहीं किया जाएगा। हमारा संघर्ष संविधान के रास्ते पर आधारित है और रहेगा।

भूपनेश्वर राम, लालबाबू राम, रजीउल इस्लाम, विशाल सम्राट एवं अन्य वक्ताओं ने कहा कि आज का दिन केवल एक जयंती नहीं, बल्कि हमारे अधिकारों की चेतना का प्रतीक है। बाबा साहेब ने हमें जो संविधान दिया, वो हमारी सबसे बड़ी ताकत है। शोभायात्रा सामाजिक न्याय, बंधुत्व और बहुजन एकता के संदेश को लेकर नगर भ्रमण पर निकली, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में बतौर अतिथि सांसद शांभवी चौधरी, महापौर अनिता राम, पूर्व विधायक अख्तरूल इस्लाम शाहीन, पूर्व चेयरमैन तरकेश्वरनाथ गुप्ता, मनीष यादव आदि शामिल हुए। मौके पर कृष्णा प्रसाद कन्हैया जी, कुणाल राम, रवि चैधरी, राजन राम, धर्मजीत निर्मल, धर्मवीर पासवान, रोशन कुमार, विनय राम, संजय राम, सावन गौतम, अर्जुन राम, बिट्टू कुमार, प्रमोद राम, सोनू चैधरी, मुकेश कुमार राम, संजीत राम, अरविंद कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहें।

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

3 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

4 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

5 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

9 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

16 घंटे ago