Bihar

चाहे जितने भी मतभेद हों, हैं तो वो मेरे पिता ही’: चाचा पशुपति पारस की बिगड़ी तबीयत देख भावुक हुए चिराग

पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें पटना के साईं हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इस खबर के मिलते ही उनके भतीजे और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान अपनी तमाम राजनीतिक व्यस्तताओं को छोड़कर तुरंत अस्पताल पहुंचे। अस्पताल से बाहर निकलते वक्त चिराग काफी भावुक नजर आए और उन्होंने अपने चाचा के साथ रिश्तों पर बड़ी बात कही।

“मतभेद हो सकते हैं, मनभेद नहीं”

मीडिया से बात करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि राजनीतिक तौर पर चाहे कितनी भी दूरियां रही हों, लेकिन पशुपति पारस उनके लिए हमेशा पिता के समान रहे हैं। चिराग ने कहा, “जब आप लोग मुझसे पूछते थे कि मतभेद और मनभेद के कारण दिल टूट गया है, तो मैं उन बातों को नहीं मानता था। वो मेरे पिता (दिवंगत रामविलास पासवान) के भाई हैं, वो मेरा खून हैं और हमेशा मेरे पिता ही रहेंगे।”

माँ ने भी भेजा है आशीर्वाद

चिराग ने अपनी माँ रीना पासवान का जिक्र करते हुए कहा कि जैसे ही उन्हें इस बात की जानकारी मिली, वह काफी चिंतित हो गईं। चिराग ने बताया, “मेरी माँ ने भी उनके लिए अपना आशीर्वाद भेजा है। उन्होंने कहा है कि पारस जी उनके बेटे के समान हैं और उन्हें कुछ नहीं होगा। वह जल्द स्वस्थ होकर घर लौटेंगे।”

अस्पताल में जाना मेरा कर्तव्य

चिराग ने साफ किया कि आज वह एक राजनेता के तौर पर नहीं, बल्कि एक बेटे के तौर पर यहाँ आए हैं। उन्होंने कहा कि आज जब उनके चाचा इस हालत में हैं, तो उनसे रहा नहीं गया और वह उनका हाल-चाल जानने चले आए। उन्होंने विश्वास जताया कि डॉक्टरों की देखरेख में वह बहुत जल्द ठीक हो जाएंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

5 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

5 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

6 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

11 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

18 घंटे ago