Samastipur

समस्तीपुर : रबी गेहूं फसल कटनी प्रयोग का हुआ निरीक्षण, उपज दर का किया गया आकलन

समस्तीपुर : बिहार राज्य फसल सहायता योजना के अंतर्गत समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड की मुरादपुर बंगरा पंचायत स्थित मौजा डीह सरसौना (थाना संख्या-64) के खेसरा संख्या-1141 में रबी गेहूं फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय, बिहार के उप निदेशक (जीवनांक) प्रवीण कुमार द्वारा किया गया। इस दौरान जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अशोक कुमार, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी प्रवीण कुमार झा, मनोज कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी यूगल प्रसाद मेहता, उच्च वर्गीय लिपिक मनोज कुमार, सांख्यिकी विभाग के डाटा एंट्री ऑपरेटर सुमन सौरभ, कृषि समन्वयक सुभाष चन्द्र, विवेक कुमार, डाटा एंट्री ऑपरेटर, किसान सलाहकार महेश कुमार, विपिन कुमार, संजीत कुमार शर्मा सहित अन्य जिला एवं प्रखंड स्तरीय कर्मी उपस्थित थे।

जानकारी के अनुसार फसल कटनी प्रयोग 10×5 मीटर के प्लॉट में संपादित किया गया, जिसमें गेहूं के दाने का कुल वजन 19.590 किलोग्राम प्राप्त हुआ। प्राप्त वजन के आधार पर लगभग 40 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उपज दर का अनुमान लगाया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के फसल कटनी प्रयोग से वास्तविक उत्पादन का आकलन किया जाता है, जिससे किसानों को फसल क्षति होने की स्थिति में सहायता योजना का लाभ देने में पारदर्शिता बनी रहती है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: दारोगा के टूटे पैर को प्लास्टर के बदले कार्टन से बांधा; इस सदर अस्पताल में जुगाड़ वाले इलाज पर बिफरे DM

बिहार के शिवहर स्वास्थ्य विभाग की एक शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। सरकारी अस्पताल में…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनलाइन विन्जो गेम के नाम पर साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को वापस मिले 1.78 लाख रुपये, 7.30 लाख की हुई थी ठगी

समस्तीपुर : ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर साइबर ठगी के एक मामले में साइबर पुलिस…

5 घंटे ago

शाहपुर पटोरी में सात एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की अनुशंसा, रामनाथ ठाकुर ने अश्वनी वैष्णव को लिखा पत्र

समस्तीपुर/पटोरी : केंद्रीय कृषि सह किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने शाहपुर पटोरी रेलवे…

6 घंटे ago

बिहार: सरकारी टीचर को छात्रा के साथ पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा, फिर भीड़ ने कानून हाथ में लेकर दे दिया दंड, जानें

कहते हैं कि बदलते वक्त के साथ समाज के हर क्षेत्र में गिरावट दर्ज की…

8 घंटे ago

बिहार में मासूम की बलि, खुद की मौसी ने अंधविश्वास की बलि चढ़ाया

बिहार के नालंदा में मासूम की बलि दी गई है. मामा की शादी में यूपी…

19 घंटे ago

दिल्ली में होने वाली बिहार बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक रद्द, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा लौट रहे पटना

बिहार में सियासी बदलाव की चर्चा के बीच दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही…

21 घंटे ago