Samastipur

एलपीजी व पेट्रोल-डीजल आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डॉ. एन विजयलक्ष्मी 

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग सह जिला प्रभारी सचिव डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में एलपीजी, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति, प्रवासी श्रमिकों के हितों सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान प्रभारी सचिव ने जिले में एलपीजी के स्टॉक, बैकलॉग और उपभोक्ताओं के वेटिंग टाइम की जानकारी ली।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि गैस रिफिल के लिए उपभोक्ताओं को अनावश्यक इंतजार नहीं करना पड़े। साथ ही पेट्रोल और डीजल की निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने को कहा गया। शहरी क्षेत्रों में स्वच्छ ईंधन की उपलब्धता बढ़ाने के उद्देश्य से पीएनजी पाइपलाइन बिछाने की प्रगति पर भी चर्चा हुई। उन्होंने संबंधित विभागों को बुनियादी ढांचे के विकास कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत खाद्य पदार्थों की कीमतों की नियमित निगरानी करने का निर्देश देते हुए मुनाफाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए बाजार जांच और छापेमारी तेज करने को कहा गया, ताकि आम लोगों को उचित मूल्य पर सामग्री उपलब्ध हो सके।

प्रवासी मजदूरों के हितों की सुरक्षा, उनके कौशल मैपिंग तथा सरकारी आवासीय विद्यालयों एवं छात्रावासों के संचालन की भी समीक्षा की गई। ‘दीदी की रसोई’ योजना के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने और व्यवस्था को और सुदृढ़ करने का निर्देश दिया गया। आगामी कृषि सीजन को देखते हुए खाद की उपलब्धता की भी समीक्षा की गई। प्रभारी सचिव ने पिछले वर्षों के बिक्री आंकड़ों के आधार पर मांग और आपूर्ति का संतुलन बनाए रखने का निर्देश दिया ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को सक्रिय रहने का निर्देश देते हुए कहा गया कि दैनिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आम लोगों से सीधा संवाद बनाए रखें। साथ ही सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक खबरों का तुरंत खंडन करने तथा जिला कंट्रोल रूम को प्रभावी ढंग से संचालित करने का आदेश दिया गया। प्रभारी सचिव ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। किसी भी आवश्यक वस्तु की कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लापरवाही करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में प्रभारी डीएम सह डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह, एसपी अरविंद प्रताप सिंह, एडीएम ब्रजेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

4 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

7 घंटे ago

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

9 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

13 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

13 घंटे ago