Samastipur

समस्तीपुर रेल मंडल में 2.45 करोड़ के अवैध सामान बरामद, पिछले एक साल का डेटा जारी; 480 बच्चों का हुआ रेस्क्यू

समस्तीपुर मंडल के रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में यात्रियों की सुरक्षा, संरक्षा और रेलवे संपत्ति की रक्षा में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। विभिन्न अभियानों के माध्यम से RPF ने अपराध नियंत्रण में सफलता हासिल की और यात्रियों को सुरक्षित यात्रा अनुभव देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

बता दें कि 2.45 करोड़ के अवैध सामान की बरामदगी हुई है। साथ ही 154 बदमाश गिरफ्तार हुए है। महिला सुरक्षा व मानव तस्करी निरोध में 480 बच्चों का रेस्क्यू किया गया और 3569 मामलों में कार्रवाई की गई। 58.98 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली हुई। साथ ही 515 खोए सामान लौटाए गए और 13 यात्रियों की जान बचाई गई।

RPF ने दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ पूजा और होली जैसे प्रमुख त्योहारों पर भीड़ प्रबंधन किया। इसके अलावा, बिहार विधानसभा चुनाव और प्रधानमंत्री, रेल मंत्री और रेलवे बोर्ड अध्यक्ष के कार्यक्रमों के दौरान भी प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई, जिससे सभी आयोजन बिना किसी बाधा के संपन्न हुए।

रेलवे संपत्ति की सुरक्षा के अभियान में 143 बाहरी व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया और 6.79 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति बरामद की गई। अनधिकृत चेन पुलिंग के 3569 मामलों में कार्रवाई करते हुए 16.22 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया, जिससे ट्रेनों की समयबद्धता में सुधार हुआ।

8.91 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए अभियान के अंतर्गत 3103 पुरुषों को महिला कोच में अवैध रूप से यात्रा करने के कारण गिरफ्तार किया गया। 8.91 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। अभियान के अंतर्गत 480 बच्चों को रेस्क्यू कर चाइल्डलाइन और बाल कल्याण समिति को सुपुर्द किया गया। इसके अतिरिक्त मानव तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 50 तस्करों को गिरफ्तार कर 182 बच्चों को उनके चंगुल से मुक्त कराया गया। दिव्यांग यात्रियों की सुविधा एवं अधिकारों की रक्षा हेतू अभियान के तहत 2251 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई कर 6.83 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं अभियान के अंतर्गत RPF के सहयोग से वाणिज्य विभाग की ओर से बिना टिकट यात्रियों से 58.98 करोड़ रुपये की वसूली कर रेलवे की आय में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया।

अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करते हुए अभियान के अंतर्गत विदेशी शराब, गांजा आदि प्रतिबंधित सामग्री जिसकी कुल कीमत 2.45 करोड़ रुपये है, बरामद की गई तथा 154 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। टिकट दलाली के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 9 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

515 खोए या छूटे सामान बरामद कर लौटाया

यात्रियों की सहायता और सेवा के क्षेत्र में भी RPF ने सराहनीय काम किया है। अभियान के तहत 515 खोए या छूटे सामान, जिनका कुल मूल्य 71.42 लाख रुपये है, बरामद कर उन्हें उनके वास्तविक मालिकों को लौटाया गया। अभियान के अंतर्गत 78 घायल यात्रियों को तत्काल चिकित्सा सहायता दी गई, जबकि अभियान के तहत 6 महिला यात्रियों को प्रसव के दौरान सहायता उपलब्ध कराई गई। इसके अतिरिक्त “जीवन रक्षा” अभियान के माध्यम से 13 यात्रियों का जीवन समय पर बचाया गया। समस्तीपुर मंडल के सीनियर डीसीएम अन्य स्मृति ने बताया रेलवे सुरक्षा बल यात्रियों की सुरक्षा, सेवा एवं रेलवे संपत्ति की रक्षा के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी इसी प्रकार अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करता रहेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: दारोगा के टूटे पैर को प्लास्टर के बदले कार्टन से बांधा; इस सदर अस्पताल में जुगाड़ वाले इलाज पर बिफरे DM

बिहार के शिवहर स्वास्थ्य विभाग की एक शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। सरकारी अस्पताल में…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनलाइन विन्जो गेम के नाम पर साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को वापस मिले 1.78 लाख रुपये, 7.30 लाख की हुई थी ठगी

समस्तीपुर : ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर साइबर ठगी के एक मामले में साइबर पुलिस…

5 घंटे ago

शाहपुर पटोरी में सात एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की अनुशंसा, रामनाथ ठाकुर ने अश्वनी वैष्णव को लिखा पत्र

समस्तीपुर/पटोरी : केंद्रीय कृषि सह किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने शाहपुर पटोरी रेलवे…

6 घंटे ago

बिहार: सरकारी टीचर को छात्रा के साथ पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा, फिर भीड़ ने कानून हाथ में लेकर दे दिया दंड, जानें

कहते हैं कि बदलते वक्त के साथ समाज के हर क्षेत्र में गिरावट दर्ज की…

8 घंटे ago

बिहार में मासूम की बलि, खुद की मौसी ने अंधविश्वास की बलि चढ़ाया

बिहार के नालंदा में मासूम की बलि दी गई है. मामा की शादी में यूपी…

19 घंटे ago

दिल्ली में होने वाली बिहार बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक रद्द, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा लौट रहे पटना

बिहार में सियासी बदलाव की चर्चा के बीच दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही…

22 घंटे ago