Samastipur

रास्ते के लिये अपनी निजी जमीन निःशुल्क दान कर गांगो महतो बने मिसाल, बिथान के सखवा का दशकों से बंद पड़ा अस्पताल अब होगा चालू

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड क्षेत्र के सखवा पंचायत में रास्ते के अभाव में दशकों से बंद पड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अब फिर से चालू होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। गांव के समाजसेवी गांगो महतो द्वारा अस्पताल तक सड़क निर्माण के लिए अपनी निजी जमीन निःशुल्क दान करने के बाद यह रास्ता साफ हुआ है। उनके इस सराहनीय पहल से पंचायत के हजारों लोगों को जल्द ही स्वास्थ्य सुविधा मिलने की उम्मीद जगी है।

समाजसेवी गांगो महतो के इस जनहितकारी कार्य को लेकर बिथान के बीडीओ आफताब आलम, सखवा पंचायत के मुखिया हरदेव मुखिया, पंचायत के सभी कर्मियों एवं बड़ी संख्या में सखवा ग्रामवासियों की मौजूदगी में उन्हें मिथिला की परंपरा के अनुसार अंगवस्त्र, पाग और माला देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया और उनके प्रति आभार जताया। ग्रामवासियों ने कहा कि उनका यह योगदान समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है।

इस मौके पर बीडीओ आफताब आलम ने कहा कि गांगो महतो का यह योगदान काफी सराहनीय है। प्रशासन की प्राथमिकता है कि जल्द से जल्द सड़क का निर्माण कराया जाए और अस्पताल में मूलभूत सुविधाएं बहाल कर इसे चालू किया जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। उन्होंने संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई तेज करने का निर्देश दिया।

वहीं सखवा पंचायत के मुखिया हरदेव मुखिया ने कहा कि गांगो महतो ने अपनी जमीन दान कर समाज के सामने एक बड़ा उदाहरण पेश किया है। ऐसे लोगों की वजह से ही विकास कार्यों को गति मिलती है। पंचायत की ओर से भी सड़क निर्माण एवं अस्पताल चालू कराने में हर संभव सहयोग किया जाएगा। ग्रामीणों ने एक स्वर में गांगो महतो के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे समाजसेवी लोग ही समाज को आगे बढ़ाने का काम करते हैं। लोगों ने उम्मीद जताई कि अब जल्द ही अस्पताल चालू होने से क्षेत्रवासियों को काफी राहत मिलेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

4 मिनट ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

7 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

8 घंटे ago