समस्तीपुर : जिले में ऑनलाइन बुकिंग के जरिए घरेलू सामान की आड़ में लाई जा रही भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की गई है। हथौड़ी थाने की पुलिस ने इस मामले का भंडाफोड़ करते हुए एक पिकअप वैन से 405 लीटर शराब बरामद की और ड्राइवर व खलासी को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई हथौड़ी थाना क्षेत्र के गलगल चौक के पास हुई। बताया गया है कि पुलिस को पिकअप वैन पर शक हुआ, जिसके बाद उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान घरेलू सामान के नीचे छिपाकर रखी गई विदेशी शराब मिली।
गिरफ्तार किए गए पिकअप चालक की पहचान वैशाली के चांद सराय निवासी भोला राय के 28 वर्षीय पुत्र श्रवण कुमार के रूप में हुई है। वहीं, उपचालक पंजाब निवासी बिजली साह के 27 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार के रूप में की गई है। पूछताछ के क्रम में चालक श्रवण कुमार ने बताया कि वह पिछले 5-6 सालों से लुधियाना में रहकर पिकअप चलाने का काम करता है। उसे दरभंगा जिले के बेनीपुर तक घरेलू सामान पहुंचाने की ऑनलाइन बुकिंग मिली थी।
वह लुधियाना से अपने खलासी बिट्टू कुमार के साथ पिकअप लेकर रवाना हुआ था। इस संबंध में हथौड़ी थानाध्यक्ष मौसम ने बताया कि पुलिस टीम ने पिकअप को रोककर जांच की, जिसमें 405 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। ड्राइवर और खलासी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद दोनों अभियुक्तों का सदर अस्पताल में मेडिकल परीक्षण उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड में कार्यरत एक महिला शिक्षक द्वारा की गई…
बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 6 अप्रैल से स्कूलों का समय बदल जाएगा। राज्य…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा शहर के मिर्जापुर क्षेत्र में देह व्यापार मामले के खुलासे के बाद…
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गयी है। उन्हें यह…
समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग सह जिला…