समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समता पार्टी के संस्थापक सदस्य शहीद प्रदीप महतो की 30वीं शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर : समता पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे शहीद प्रदीप महतो की 30वीं शहादत दिवस के अवसर पर मथुरापुर स्थित उनके स्मारक पर जिला जनता दल (यू) की ओर से पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए विधायक राजकुमार राय ने कहा कि प्रदीप महतो ने अपना पूरा जीवन समाज सेवा और संगठन को मजबूत करने में समर्पित कर दिया। उनके आदर्श आज भी कार्यकर्ताओं को जनसेवा के लिए प्रेरित करते हैं।

वहीं विधायक अश्वमेध देवी ने कहा कि शहीद प्रदीप महतो के बताए रास्ते पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने उनके सिद्धांतों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया। जदयू के जिलाध्यक्ष डॉ. दुर्गेश राय ने कहा कि आज ही के दिन सुबह सवेरे शहीद प्रदीप महतो की हत्या कर दी गई थी। समता पार्टी के गठन और जिले में संगठन को मजबूत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने कहा कि उनके संघर्ष और बलिदान को याद करने से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होता है और संगठन को मजबूत करने की प्रेरणा मिलती है।

IMG 20260301 WA0115

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

इस अवसर पर विधान पार्षद डॉ. तरुण चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष नीलम चौधरी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बिमला देवी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अनस रिजवान, राम बहादुर सिंह, रंधीर कुमार, राजीव सिंह, अमित सिंह गुल्लू, रामाश्रय प्रसाद सिंह, धर्मदेव सिंह कुशवाहा, ठाकुर राजीव सिंह, प्रो. तकी अख्तर, दिनेश सिंह, लाल बाबू झा, महेंद्र प्रधान, अशरफी सहनी, रत्न चौधरी, दयानंद ठाकुर, मनीष कुमार, मनोज जायसवाल, प्रदीप साह शिवे, मनोज कुशवाहा, डॉ. समर्पण कुमार, राजकुमार सिंह, बनारसी ठाकुर, नंदू महतो, भोला सिंह, कमल किशोर, राजीव कुमार, रजा अहमद,

IMG 20240904 WA0139

शुभकांत ठाकुर, तोहिद अंसारी, राकेश राज, अरशद रजा, अनंत कुशवाहा, विष्णुदेव कुशवाहा, अरविंद कुशवाहा, रविंद्र ठाकुर, इंद्रजीत सिंह, प्रेम पासवान, डॉ. ज्योति निर्मला, बिरिया देवी, आशा कुमारी, दीप्ति सिंह, आरती कुमारी, बब्बलू यादव, कुंदन कर्ण, शंकर महतो, अमित राजा श्रीवास्तव, संतोष साह, हिमाचल कर्ण, नीलमणि झा, निशांत कुशवाहा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर शहीद प्रदीप महतो को श्रद्धांजलि दी गई।

FB ADD scaled

IMG 20250821 WA0010

IMG 20260201 WA0062 1

IMG 20250204 WA0010

IMG 20241218 WA0041

20201015 075150