समस्तीपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने सोमवार को मुफ्फसिल थाने पर वार्षिक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना के अभिलेखों की अद्यतन स्थिति का बारीकी से अवलोकन करते हुए कार्यप्रणाली पर संतोष जताया, वहीं कई बिंदुओं पर सुधार के निर्देश भी दिए।
एसपी ने मालखाना, शस्त्रागार, हाजत सहित थाना परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और साफ-सफाई का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने थानाध्यक्ष के कक्ष में थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह, प्रवेक्षक आशुतोष कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
इस दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि लंबित कांडों के निष्पादन में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी मामलों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा आम जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान करने पर विशेष जोर दिया।
निरीक्षण के क्रम में एसपी ने शराब व ब्राउन शुगर से जुड़े मामलों को अत्यंत गंभीरता से लेने का निर्देश थानाध्यक्ष को दिया। उन्होंने मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान को और तेज करने का निर्देश देते हुए कहा कि नशा तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। एसपी ने स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण और जनविश्वास बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…
एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…
समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…
समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…
बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…