समस्तीपुर : युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तहत जिला नियोजनालय, समस्तीपुर द्वारा 6 मार्च से 14 मार्च तक जिले के विभिन्न प्रखंड परिसरों में एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जिला नियोजन पदाधिकारी रोहित आनंद ने बताया कि एसआइएस लिमिटेड द्वारा सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर के कुल 300 रिक्त पदों पर बहाली की जाएगी। इन पदों के लिए अभ्यर्थियों की आयु 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
शैक्षणिक योग्यता 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण रखी गई है। यह भर्ती पुरुष अभ्यर्थियों के लिए है। जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि जॉब कैंप में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य है। चयन की प्रक्रिया कंपनी के निर्धारित मापदंडों के अनुसार की जाएगी। उन्होंने योग्य युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
यहां देखें तारीख और जगह :
06 मार्च – मोरवा एवं मोहिउद्दीननगर प्रखंड परिसर
07 मार्च – पटोरी एवं मोहनपुर प्रखंड परिसर
09 मार्च – वारिसनगर एवं दलसिंहसराय प्रखंड परिसर
10 मार्च – कल्याणपुर एवं उजियारपुर प्रखंड परिसर
11 मार्च – पुसा एवं रोसड़ा प्रखंड परिसर
12 मार्च – ताजपुर एवं सिंघिया प्रखंड परिसर
13 मार्च – सरायरंजन एवं बिथान प्रखंड परिसर
14 मार्च – समस्तीपुर एवं हसनपुर प्रखंड परिसर
समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…
समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…
बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…
समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…
समस्तीपुर/वैनी : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के चकले वैनी बाजार में रविवार की…
बिहार के बेगूसराय में फर्जी महिला दरोगा (पुलिस अवर निरीक्षक) बनकर लोगों पर रौब झाड़ने…