Samastipur

समस्तीपुर जिला नियोजनालय द्वारा 6 से 14 मार्च तक लगाया जा रहा है प्रखंडवार जॉब कैंप, यहां पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तहत जिला नियोजनालय, समस्तीपुर द्वारा 6 मार्च से 14 मार्च तक जिले के विभिन्न प्रखंड परिसरों में एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जिला नियोजन पदाधिकारी रोहित आनंद ने बताया कि एस‌आइएस लिमिटेड द्वारा सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर के कुल 300 रिक्त पदों पर बहाली की जाएगी। इन पदों के लिए अभ्यर्थियों की आयु 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है।

शैक्षणिक योग्यता 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण रखी गई है। यह भर्ती पुरुष अभ्यर्थियों के लिए है। जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि जॉब कैंप में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य है। चयन की प्रक्रिया कंपनी के निर्धारित मापदंडों के अनुसार की जाएगी। उन्होंने योग्य युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

यहां देखें तारीख और जगह :

06 मार्च – मोरवा एवं मोहिउद्दीननगर प्रखंड परिसर

07 मार्च – पटोरी एवं मोहनपुर प्रखंड परिसर

09 मार्च – वारिसनगर एवं दलसिंहसराय प्रखंड परिसर

10 मार्च – कल्याणपुर एवं उजियारपुर प्रखंड परिसर

11 मार्च – पुसा एवं रोसड़ा प्रखंड परिसर

12 मार्च – ताजपुर एवं सिंघिया प्रखंड परिसर

13 मार्च – सरायरंजन एवं बिथान प्रखंड परिसर

14 मार्च – समस्तीपुर एवं हसनपुर प्रखंड परिसर

Avinash Roy

Recent Posts

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

14 मिनट ago

“रासायनिक रंगों से त्वचा को खतरा, हर्बल गुलाल से मनाएं सुरक्षित होली” : डॉ. रश्मि रानी

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में JDU नेता के घर पर बदमाशों ने की फायरिंग, गाड़ी में भी की तोड़फोड़

समस्तीपुर/वैनी : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के चकले वैनी बाजार में रविवार की…

2 घंटे ago

बिहार: वर्दी का रौब दिखा वसूली करने वाली फर्जी महिला दारोगा गिरफ्तार, दबंगई से देती थी झांसा

बिहार के बेगूसराय में फर्जी महिला दरोगा (पुलिस अवर निरीक्षक) बनकर लोगों पर रौब झाड़ने…

3 घंटे ago

समस्तीपुर की ऐश्वर्या शंकर का IBPS Clerk में चयन, पंजाब नेशनल बैंक मिला, कैरियर प्लानर की है छात्रा

समस्तीपुर : समस्तीपुर की ऐश्वर्या शंकर का चयन IBPS Clerk परीक्षा में हुआ है तथा…

12 घंटे ago

उजियारपुर में महिला की मौ’त, पिता बोले- “बच्चा नहीं होने पर पति ने ही मार डाला”

समस्तीपुर : समस्तीपुर में सोमवार को पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पति…

12 घंटे ago