Samastipur

उजियारपुर में महिला की मौ’त, पिता बोले- “बच्चा नहीं होने पर पति ने ही मार डाला”

समस्तीपुर : समस्तीपुर में सोमवार को पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पति ने बेल्ट से गला घोंट दिया। महिला के गले पर काला निशान भी है। मायके वालों के अनुसार मृतका मोनी कुमारी (25 वर्ष) को बच्चा नहीं हो रहा था। ससुराल वाले उसे बांझ कहकर प्रताड़ित किया करते थे। बच्चे को लेकर आज दोनों के बीच कहासुनी हुई। जिसके बाद पति अंकेश कुमार (30 वर्ष) ने अपने बेल्ट से मोनी का गला घोंट दिया। पत्नी की हत्या के बाद अंकेश ने अपनी साली शोभा कुमार को फोन लगाकर कहा कि तुम्हारी बहन को मार दिया है, आकर लाश ले जाओ। घटना समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के शंकर चौक वार्ड-1 की है।

अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा घटनाक्रम…

मृतका के पिता संजीत सााह ने कहा कि मैंने अपनी बेटी की शादी 2023 में की थी। धूम-धाम से बेटी का विवाह किया था। उस वक्त मेरी जो हैसियत थी उसके अनुसार दान-दहेज भी दिया था। किसी प्रकार की कोई कमी नहीं छोड़ी थी, फिर भी मेरी बेटी को प्रताड़ित किया गया। बच्चा नहीं होने पर उसे परेशान किया जाता रहा। मैंने सुलह कराने की कई बार कोशिश की, कई बार पंचायत भी हुई। अंकेश कुमार अक्सर मोनी को जान से मारने की धमकी देता था।

अंकेश के फोन के बाद मामले की जानकारी मृतका की बहन शोभा ने अपने पूरे परिवार को दी। जिसके बाद शोभा अपने पिता संजीत के साथ बहन के ससुराल पहुंची। बहन का ससुराल करीब 4 किमी की दूरी पर है। वे लोग तुरंत मोनी के ससुराल पहुंच गए। वहां पहुंचे तो देखा मोनी की लाश पलंग पर पड़ी है। पति और ससुराल के बाकी लोग फरार हो गए हैं। मोनी के ससुराल में पति, उसके मां-पिता और 4 भाई रहते हैं।

मायके वालों के मौके पर पहुंचे के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद उजियारपुर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची व मोनी की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। इस संबंध में उजियारपुर थाना अध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि मृतका के परिजनों के आवेदन के आधार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

7 घंटे ago

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

9 घंटे ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

17 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

21 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

22 घंटे ago