Samastipur

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा मौसम कुमारी ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 485 अंक प्राप्त कर पूरे प्रदेश में छठा स्थान हासिल किया है। मौसम की इस उपलब्धि से न सिर्फ उनके परिवार बल्कि स्कूल और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। मौसम कुमारी एक साधारण परिवार से आती हैं। उनके पिता देव नारायण राय कोलकाता में ट्रक चालक के रूप में कार्य करते हैं और अपनी मेहनत की कमाई से बेटी की पढ़ाई का खर्च उठाते हैं। उनकी माता सीता देवी गृहिणी हैं। तीन भाई-बहनों में मौसम सबसे बड़ी हैं और शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर रही हैं।

मौसम ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और विद्यालय के शिक्षकों को देते हुए बताया कि उनकी प्रेरणा और मार्गदर्शन से ही वह यह मुकाम हासिल कर पाई हैं। उन्होंने कहा कि उनका सपना आगे चलकर IAS अधिकारी बनकर देश और समाज की सेवा करने का है। मौसम की इस सफलता पर उनके घर में जश्न का माहौल रहा। उनकी माता ने मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।

वहीं दादा राम बाबू राय, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ. प्रभात रंजन, विद्यालय के प्रधानाध्यापक राज कुमार झा, किरानी अमर कुमार, मुखिया रंजीत कुमार, पूर्व मुखिया रमाकांत राय, डॉ. अरविंद राय, उपेंद्र राय सहित कई ग्रामीणों और शिक्षकों ने मौसम को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मौसम की इस उपलब्धि से पूरे इलाके में गर्व का माहौल है और वह अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बन गई हैं।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

2 घंटे ago

सूरजभान के भाई चंदन सिंह को रालोजपा में बड़ा पद, पशुपति पारस ने बिहार का प्रदेश अध्यक्ष बनाया

पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने बाहुबली सूरजभान सिंह के भाई चंदन सिंह को राष्ट्रीय…

2 घंटे ago

बिहार AEDO के लिये एडमिट कार्ड कल से कर पाएंगे डाउनलोड, इन डेट्स में परीक्षा लेगी BPSC

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी भर्ती के लिए एडमिट…

2 घंटे ago

हम इ सब कुछ नहीं जानते, क्या बने हैं; पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनने पर बोले अनंत सिंह

बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह अक्सर अपने…

6 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस लाइन में हाईटेक जिम और सिंथेटिक ट्रैक की होगी व्यवस्था

समस्तीपुर : पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक मजबूत एवं फिट बनाने…

6 घंटे ago

समस्तीपुर स्टेशन रोड में रेलवे की खाली जमीन पर बनेगा मार्केटिंग कांप्लेक्स और दो मंजिला पार्किंग स्टैंड

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन के बाजार साइड में खाली पड़ी जमीन का अब विकास कार्यों…

7 घंटे ago