Samastipur

उजियारपुर में 5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी, आरोपी किशोर को पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक गांव में शनिवार की सुबह करीब 9 बजे, सड़क पर खेल रही 5 वर्षीय मासूम बच्ची को उसी गांव के एक 15 वर्षीय किशोर ने अपनी दरिंदगी का शिकार बनाया। जानकारी के अनुसार, पीड़ित बच्ची के पिता बाहर रहकर मजदूरी करते हैं और घर पर उसकी मां व दादा रहते हैं। घटना के समय बच्ची घर के बाहर सोलिंग वाली सड़क पर खेल रही थी, जबकि उसकी मां घर के भीतर खाना बना रही थी।

इसी दौरान आरोपी किशोर ने बच्ची को अगवा कर सड़क किनारे झाड़ियों में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के चीखने की आवाज सुनकर पास से गुजर रहे स्कूली बच्चों की नजर उस पर पड़ी। बच्चों ने तत्काल इसकी सूचना बच्ची की मां को दी। जब मां और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तो आरोपी वहां से फरार हो गया। बच्ची को लहूलुहान हालत में देख परिजनों में कोहराम मच गया।

सूचना मिलते ही उजियारपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता को इलाज और मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा। छापेमारी के दौरान पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर झाड़ियों में छिपे आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने बताया कि घटना की गहन छानबीन की जा रही है और पकड़े गए किशोर से पूछताछ जारी है। वहीं, दलसिंहसराय एसडीपीओ ने पुष्टि की है कि आरोपी भी नाबालिग है और उसे हिरासत में ले लिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

दिसंबर तक पूरा हो जाएगा बख्तियारपुर-ताजपुर पुल का निर्माण, समस्तीपुर समेत इन जिलों के लोगों को मिलेगा फायदा

बख्तियारपुर-ताजपुर पुल और बख्तियारपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के पास आरओबी का निर्माण किया जा रहा है.…

2 घंटे ago

बिहार के लाल ने झारखंड में दी शहादत, नक्सल ऑपरेशन में थे तैनात

बिहार के बेगूसराय निवासी सेना के जवान झारखंड के गुमला में शहीद हो गए। देर…

2 घंटे ago

10 और 11 मार्च को समस्तीपुर समेत आधे दर्जन जिलों में हो सकती है हल्की वर्षा

समस्तीपुर/पूसा : अगले 10 व 11 मार्च के आसपास समस्तीपुर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी एवं…

3 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर पर्स चोरी के आरोप में सीतामढ़ी की महिला गिरफ्तार

समस्तीपुर : स्थानीय समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से शनिवार को बरौनी गोंदिया एक्सप्रेस 15232 से पर्स…

3 घंटे ago

अब शिक्षक सिखाएंगे छात्रों को सही खर्च, बचत और डिजिटल सुरक्षा के गुर

समस्तीपुर : डिजिटल युग में छात्रों को वित्तीय रूप से जागरूक बनाने की दिशा में…

13 घंटे ago

इधर भाजपा कर रही नए CM की तैयारी, उधर लोजपा से भी उठी चिराग पासवान की मांग

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद भारतीय जनता पार्टी…

14 घंटे ago