Samastipur

सोशल मीडिया पर रोते हुए मदद की गुहार के बाद समाजसेवी राजू सहनी ने अग्निपीड़ित परिवारों की मदद की

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत भगवानपुर कमला गांव निवासी समाजसेवी और गरीबों के मसीहा के रूप में प्रसिद्ध राजू सहनी ने अग्निपीड़ित तीन परिवारों को छह माह का राशन, अंगवस्त्र, बर्तन सहित अन्य आवश्यक घरेलू सामग्री उपलब्ध कराकर मदद का हाथ बढ़ाया। बताया गया कि 5 मार्च को सोशल मीडिया पर एक महिला द्वारा रोते हुए वीडियो डालकर मदद की गुहार लगाई गई थी। यह वीडियो राजू सहनी और उनकी टीम तक पहुंचा, जिसके बाद टीम ने तुरंत दलसिंहसराय प्रखंड के सुल्तानपुर घटहो पंचायत पहुंचकर अग्निकांड स्थल का जायजा लिया।

ज्ञात हो कि 4 मार्च को होली की रात करीब 11 बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगने के कारण रामप्रसाद सहनी, श्याम वृक्ष सहनी और रामवृक्ष सहनी के घर जलकर पूरी तरह राख हो गए थे। इस घटना में घर का सारा सामान नष्ट हो गया, जिससे पीड़ित परिवारों की स्थिति काफी दयनीय हो गई। घटना के बाद उजियारपुर प्रखंड के सूरजपुर निवासी सुनीता कुमारी, जो पीड़ित परिवार से जुड़ी हैं, उन्होंने अपने मायके पहुंचकर सोशल मीडिया पर वीडियो के माध्यम से समाजसेवी राजू सहनी से मदद की अपील की थी। अपील मिलने के बाद राजू सहनी ने अपने निजी कोष से तीनों परिवारों को कई महीनों का राशन, कपड़े, बर्तन और अन्य जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई।

इस दौरान राजू सहनी ने बताया कि वे और उनकी टीम पिछले 16 वर्षों से सामाजिक समरसता को बनाए रखते हुए जरूरतमंदों की सहायता करते आ रहे हैं और आगे भी यह सेवा जारी रहेगी। मौके पर सियाराम राय, पिंटू राय, रामलाल सहनी, वरुण राय, चंद्रकांत सिंह, श्रीराम सहनी, सुनीता कुमारी, उमा सहनी, सुजीत कुमार सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे। पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों ने राजू सहनी की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर कोर्ट से दस्तावेज चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सभी दस्तावेज कबाड़ी दुकान से बरामद, तीन अलग-अलग FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के कोर्ट परिसर से तीन अलग-अलग अदालतों के महत्वपूर्ण दस्तावेज…

10 मिनट ago

मारपीट व तलवारबाजी मामले में केवस जागीर से टंडे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मारपीट व तलवारबाजी मामले में कार्रवाई करते हुए…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में बाजार समिति के पास खड़ी ट्रक से 2 हजार 895 लीटर विदेशी शराब, बोडका और बीयर बरामद

समस्तीपुर : मद्य निषेध सह उत्पाद विभाग की टीम ने मथुरापुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर…

1 घंटा ago

UPSC ने कर दिया क्लियर: गाजीपुर की आकांक्षा सिंह 301वीं रैंक पर सच बोल रही थी, ब्रह्मश्वेर मुखिया की पोती का दावा गलत

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की ही आकांक्षा सिंह ने यूपीएससी सिविल सर्विसेज परीक्षा 2025 में…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में दिनदहाड़े जर्दा कारोबारी से 4.31 लाख की लूट मामले में बाजार के ही तीन कारोबारी नामजद, FIR हुई दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में माॅडल स्कूल के समीप सोमवार को दिनदहाड़े…

4 घंटे ago

रोसड़ा के भिरहा में अतिक्रमण हटाने के बाद रास्ता अवरुद्ध करने का आरोप, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा थाना क्षेत्र के भिरहा वार्ड संख्या-2 में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के…

7 घंटे ago