Samastipur

समस्तीपुर में होटलों की औचक जांच, घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन सख्त

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) दिलीप कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को शहर के विभिन्न होटलों में औचक छापामारी अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य होटलों में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के अवैध व्यावसायिक उपयोग पर रोक लगाना था। प्रशासन ने बताया कि घरेलू उपयोग के लिए निर्धारित एलपीजी सिलेंडरों का व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में उपयोग करना द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण विनियमन) आदेश, 2000 तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत दंडनीय अपराध है।

जांच के दौरान किसी भी होटल में घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग होता नहीं पाया गया। इसके बावजूद प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि भविष्य में ऐसी अनियमितता मिलने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।एसडीओ दिलीप कुमार ने कहा कि उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा और गैस आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

उन्होंने सभी होटल एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को निर्देश दिया कि वे केवल व्यावसायिक श्रेणी के गैस सिलेंडरों का ही उपयोग करें। इस छापामारी अभियान में एसडीओ दिलीप कुमार के साथ प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी कुमार शुभम एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे। प्रशासन ने बताया कि आगे भी इस तरह के जांच अभियान जारी रहेंगे ताकि नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके और आम उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मंडल के 6 स्टेशनों को मिला ‘जंक्शन’ का दर्जा, यात्रियों को मिलेगी सुविधा; नोटिफिकेशन जारी

पूर्व मध्य रेल मुख्यालय, हाजीपुर द्वारा जारी वाणिज्यिक अधिसूचना के अनुसार समस्तीपुर मंडल के छह…

28 मिनट ago

जनता दरबार में समस्तीपुर DM ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

समस्तीपुर : जन-समस्याओं के त्वरित समाधान एवं प्रशासन की जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

4 घंटे ago

समस्तीपुर नगर निगम के बजट को लेकर बैठक आयोजित, सदस्यों ने किया पारित

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर में वित्तीय वर्ष 2026-27 का मेयर अनिता राम की अध्यक्षता…

4 घंटे ago

LPG सिलेंडर मिलने में आ रही दिक्कत तो इस नंबर पर करे संपर्क, बिहार सरकार ने कंट्रोल रूम बनाकर हेल्प लाइन नंबर किया जारी

ईरान-इजरायल-अमेरिका वॉर का असर भारत पर पड़ रहा. एलपीजी सिलेंडर क्राइसिस के कारण लोगों के…

5 घंटे ago

सम्राट चौधरी के SDO गोदाम से उठाकर ले गए 4 LPG सिलेंडर? डिप्टी सीएम के ऑफिस ने बताई सच्चाई

राजधानी पटना में रसोई गैस के अवैध उठाव का एक हैरान करने वाला मामला सामने…

7 घंटे ago

महिलाओं का करियर खत्म हो जाएगा, कोई नौकरी भी नहीं देगा; पीरियड्स लीव की याचिका पर सुनवाई से SC का इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को उस जनहित याचिका (PIL) पर विचार करने से साफ इनकार…

9 घंटे ago