Samastipur

समस्तीपुर पुलिस ने 24 घंटे में सिर कटे शव का सिर बगीचे में जमीन खोदकर किया बरामद, मुख्य आरोपी समेत चार संदिग्धों को भी पकड़ा, 15 पर नामजद FIR

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत भुसारी गांव में सुधांशु शर्मा की गला काटकर निर्मम तरीके से हत्या कर सिर और धर को अलग-अलग जगहों पर जमीन में गाड़ने के मामले में पुलिस ने धर बरामदगी के 24 घंटे बाद सिर भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने सिर को घटनास्थल के करीब 500 मीटर की दूरी पर एक बगीचे से तीन फीट गड्डा कर बोरे से बरामद कर लिया। इसके बाद सिर को भी शनिवार की दोपहर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने मलिंगा नामक बदमाश समेत चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी बताने से परहेज कर रही है।

बताया गया है कि पकड़े गये बदमाशों की निशानदेही पर ही पुलिस ने मृतक का सिर बरामद किया है। बता दें कि मृतक सुधांशु कुमार उर्फ शर्माजी 10 मार्च की रात से ही लापता था। 13 मार्च को पुलिस ने भुसारी गांव में ही जमीन में गड़ा उसका शव बरामद किया था। साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से जमीन को बदमाशों ने जोत भी दिया, ताकी किसी को शक ना हो। इधर पुलिस ने मृतक की पत्नी सोनम कुमारी के आवेदन पर 15 नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। शव बरामद होने के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने कारवाई करते हुए चार संदिग्धों को पकड़ उससे पूछताछ की तो मृतक का सिर भी बरामद कर लिया गया।

इधर शनिवार को गांव में भारी संख्या में पुलिस बल व दंगा नियंत्रण वाहन भी मौजूद रही। चुकीं मृतक और आरोपी सभी एक ही गांव के हैं तो पुलिस किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को लेकर अलर्ट थी। इधर खेत जोतने के मामले में संदिग्ध ट्रैक्टर के कल्टिवेटर में लगे मिट्टी का नमूना एफएसएल की टीम ने एकत्रित कर जांच में भेजा जिससे स्पष्ट हो सके की उसी ट्रैक्टर से खेत जोता गया था। हालांकि ट्रैक्टर के कल्टिवेटर में खून लगा नहीं मिला है। इधर इस हत्याकांड को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा है।

बता दें कि शुक्रवार की सुबह गांव के पश्चिम स्थित पासवान टोला के पास परती जमीन में बोरे में बंद एक शव गाड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को बाहर निकलवाया। बाद में मृतक की पत्नी सोनम कुमारी ने कपड़े और हाथ में बंधे काले धागे के आधार पर शव की पहचान अपने पति सुधांशु कुमार उर्फ शर्माजी के रूप में की। शव का सिर धड़ से अलग था तथा पैरों पर धारदार हथियार से हमले के गहरे निशान मिले।

बताया गया है की पघरिया से काटकर उसकी हत्या की गयी थी। इधर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उनकी निशानदेही पर घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर एक गाछी में करीब तीन फीट गहरे गड्ढे में बोरे में दबाकर रखा गया मृतक का कटा हुआ सिर भी बरामद कर लिया गया। मृतक की पत्नी ने अपने आवेदन में बताया है कि 10 मार्च की रात करीब साढ़े आठ बजे छह मोटरसाइकिल पर सवार कई लोग उनके घर पहुंचे थे और सुधांशु को भोज खाने के लिए साथ चलने को कहा। इसी दौरान विकेश पासवान उर्फ मलिंगा ने उन्हें अपनी बाइक पर बैठाया, जबकि पीछे अखिलेश पासवान उर्फ भोकन पासवान बैठ गया। इसके बाद सभी लोग पश्चिम दिशा की ओर चले गए।

घर से निकलते समय सुधांशु ने एक घंटे में लौटने की बात कही थी, लेकिन वापस नहीं लौटा। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की। मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन फोन बंद मिला। तीन दिनों तक तलाश के बाद शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। पीड़िता ने विकेश पासवान उर्फ मलिंगा, अखिलेश पासवान उर्फ भोकन पासवान, दीपक पासवान, अर्जुन पासवान, कारी पासवान, उदय पासवान, मिथलेश पासवान, राजो पासवान, राजेश पासवान, अनमोल दास, अंकित राय, राधे पासवान, कमलेश पासवान, सुरेश यादव और देवेन्द्र कुमार सहित अन्य अज्ञात लोगों पर आपराधिक साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाया है।

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर घटना का खुलासा किया जाएगा। मृतक का अंतिम संस्कार परिजनों द्वारा कर दिया गया है, वहीं सिर भी पोस्टमार्टम अए बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। हत्या का कारण आपसी विवाद है। हिरासत में लिए गये संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक और आरोपी साथी ही थे, लेकिन सभी के बीच अंदरूनी कलह चल रही थी। आरोपियों को शक था की सुधांशु उसकी हत्या कर सकता है। इसी आशंका में खूद की हत्या से पहले बदमाशों ने सुधांशु की निर्मम हत्या कर दी। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई थी। बता दें कि मृतक सुधांशु का भी अपराधिक इतिहास रहा है। सुधांशु के उपर हत्याकांड व शराब से संबंधित कई मामले दर्ज है जिसमें वह वांछित चल रहा था। हाल ही में मृतक के घर की कुर्की-जब्ती भी की गयी थी।

Avinash Roy

Recent Posts

घरेलू गैस के दुरुपयोग पर समस्तीपुर प्रशासन सख्त, जांच के लिए संयुक्त टीमों का गठन, यहां देखें पूरी लिस्ट…

समस्तीपुर : जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग पर…

3 घंटे ago

विद्यापतिनगर में अज्ञात बदमाशों ने युवक की गोली मारकर की ह’त्या, परिजनों में मचा कोहराम, छानबीन में जुटी पुलिस

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में शनिवार…

5 घंटे ago

दो बच्चों के पिता ने नाबालिग किशोरी को भगाया, पिता और चचेरे भाई को समस्तीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में शादीशुदा दो बच्चों के पिता द्वारा…

6 घंटे ago

शिवालिक और नंदा देवी जहाज ने पार किया होर्मुज स्ट्रेट, LPG पर आई बड़ी खुशखबरी

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने LPG को लेकर शनिवार को दिल्ली में प्रेस…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में उद्यमिता विकास कार्यक्रम का शुभारंभ, बांस एवं केन शिल्प कारीगरों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) के सहयोग से तथा…

10 घंटे ago

बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

16 मार्च को राज्यसभा चुनाव को लेकर वोटिंग होगी. बिहार की 5 सीटों के लिए…

17 घंटे ago