Samastipur

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पैक्स के कार्यों में विविधता लाना तथा उद्यमशीलता को बढ़ावा देना था, ताकि समितियां आर्थिक रूप से अधिक मजबूत और आत्मनिर्भर बन सकें। कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम रोशन कुशवाहा एवं सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि पैक्स को पारंपरिक कार्यों के साथ-साथ नई व्यावसायिक गतिविधियों से जोड़ना समय की आवश्यकता है। इससे समितियों की आय बढ़ेगी और किसानों को भी सीधा लाभ मिलेगा।

कार्यशाला में धान अधिप्राप्ति, मुख्यमंत्री हरित कृषि संयंत्र योजना तथा बिहार राज्य फसल सहायता योजना जैसी महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं के प्रभावी संचालन की विस्तृत जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि इन योजनाओं के सही क्रियान्वयन से किसानों को आर्थिक सुरक्षा मिलेगी और कृषि क्षेत्र को मजबूती मिलेगी। पटना से आए प्रशिक्षक अजय कुमार अलंकार ने प्रतिभागियों को सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं की तकनीकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य पैक्स प्रतिनिधियों को इतना सक्षम बनाना है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में किसानों को योजनाओं का अधिकतम लाभ दिला सकें। कार्यशाला में जिले के विभिन्न पैक्स समितियों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर योजनाओं से जुड़ी जानकारी प्राप्त की।

Avinash Roy

Recent Posts

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

6 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

6 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

7 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

10 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

14 घंटे ago

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

16 घंटे ago