समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत जितवारपुर चौथ वार्ड संख्या-18 में सोमवार की शाम बच्चों के बीच हुए विवाद ने अचानक उग्र रूप ले लिया। विवाद बढ़ने पर मारपीट के साथ हवाई फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में एक महिला के जख्मी होने की भी सूचना है। जानकारी के अनुसार, सुबह मो. शकील के बच्चों का गांव के ही शोराब, राजा, रुस्तम और फारुक आदि से कहासुनी हुई थी। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से मामला उस समय शांत हो गया था। लेकिन शाम होते-होते दोनों पक्षों के बीच फिर से तनाव बढ़ गया और कब्रिस्तान के समीप दोबारा विवाद भड़क उठा।
बताया जाता है कि विवाद के दौरान मारपीट हुई और इसी बीच किसी ने हवाई फायरिंग कर दी। घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान रजिया सुल्ताना नामक महिला घायल हो गईं। परिजनों ने पुलिस को एक गोली का अग्र भाग भी सौंपा है, जिसे साक्ष्य के तौर पर जब्त किया गया है। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है, वहीं मामले की जांच जारी है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…
समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…
समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पतालों में 75 प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा अनिवार्य…
समस्तीपुर : पुलिस लाइन में निर्माणाधीन 200 बेड के महिला सिपाही बैरक के निर्माण कार्य…
समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर के भौतिकी विज्ञान विभाग में बुधवार को एलुमनी इंटरैक्शन कार्यक्रम…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…