Samastipur

चकनूर गोलीकांड मामले में जख्मी युवक के पिता ने दर्ज करायी FIR, जख्मी अनमोल की हालत स्थिर

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चकनूर गांव में बुधवार की शाम हुए गोलीकांड मामले में जख्मी अनमोल कुमार के पिता धर्मेंद्र राय के आवेदन पर शुक्रवार की शाम पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आवेदन में उन्होंने बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों को आरोपित किया है। धर्मेंद्र राय ने पुलिस को बताया कि बुधवार की शाम उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उनके पुत्र को गोली मार दी गई है और स्थानीय लोग उसे शहर के आदर्शनगर स्थित कृष्णा इमरजेंसी हाॅस्पीटल ले जा रहे हैं।

सूचना मिलने के बाद वे भी अपनी दुकान बंदकर अस्पताल के लिए निकले। इसी दौरान ताजपुर रोड पर उन्होंने देखा कि अनमोल को उसके दो दोस्त रॉबिन और सचिन एक बाइक पर बीच में बैठाकर अस्पताल ले जा रहे थे। हालांकि अस्पताल पहुंचाने के बाद दोनों वहां से चले गए। आवेदन में बताया गया है कि रामबाबू चौक और शिव चौक के बीच एक पेड़ के पास बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। वहीं पुलिस का कहना है कि घटनास्थल को लेकर अब भी संशय की स्थिति है और पूरे घटनाक्रम की गहन जांच की जा रही है।

मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह ने बताया कि परिजनों को भी घटना की पूरी जानकारी नहीं है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और जख्मी अनमोल के स्वस्थ होने के बाद उसका बयान भी दर्ज किया जाएगा। इधर, अनमोल की स्थिति अब स्थिर बतायी जा रही है। पटना में डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर उसके सीने से गोली निकाल दी है। उल्लेखनीय है कि बुधवार की शाम गोली लगने के बाद उसे पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से मामले की जानकारी पुलिस को मिली। अस्पताल संचालक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई थी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पुलिस को चकमा देकर महिला बंदी फरार, ड्यूटी पर सोते रह गए पुलिसकर्मी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना से एक महिला बंदी के फरार होने का…

4 घंटे ago

बाबा केवल धाम में मुकेश सहनी ने टेका माथा, 2028 में ‘मुंबई स्टाइल’ में भव्य मेला लगाने की घोषणा की

समस्तीपुर : विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक एवं बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी…

4 घंटे ago

पूर्वी भारत में पहली बार IVF से साहीवाल बछिया जन्मी, समस्तीपुर स्थित पूसा विश्वविद्यालय की बड़ी उपलब्धि

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा ने डेयरी क्षेत्र में एक ऐतिहासिक…

7 घंटे ago

सितंबर तक मुख्यमंत्री बने रह सकते हैं नीतीश कुमार, 30 मार्च तक MLC पद से इस्तीफा जरूरी

राज्यसभा चुनाव जीत चुके जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार सितंबर 2026 (अगले…

8 घंटे ago

नीतीश-निशांत की बंद कमरे में मुलाकात: बढ़ी सियासी हलचल, क्या JDU में बदलाव की तैयारी?

बिहार की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज है। निशांत कुमार लगातार सक्रिय नजर आ…

12 घंटे ago