समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

हकीमाबाद पंचायत के उप-मुखिया सहित सात नामजद लोगों पर मारपीट का FIR हुआ दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत हकीमाबाद पंचायत में मारपीट की घटना को लेकर पुलिस ने उपमुखिया सहित सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इस संबंध में घायल साजन कुमार ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित साजन कुमार ने आरोप लगाया है कि गांव के उपमुखिया पप्पू रजक, उनकी पत्नी समेत सन्नी कुमार, सोनू कुमार रजक, सौरव कुमार उर्फ लालू, सुधा देवी और रिमझीम कुमारी ने मिलकर उन्हें जबरन घर में ले जाकर मारपीट की। इस दौरान उन्हें गंभीर चोटें आईं।

पीड़ित ने यह भी बताया कि घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंची पड़ोसी महिला विमला देवी के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उनका सिर फट गया। साथ ही आरोप लगाया गया है कि मारपीट के दौरान उनके गले से सोने की चेन भी छीन ली गई। इस मामले में थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150