जनता दरबार लगाकर DM ने सुनी शिकायत, अधिकारियों से बोले- “लोगों की समस्या का तुरंत समाधान करें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी”
समस्तीपुर : समस्तीपुर कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं सुदूर क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष रखा। जनता दरबार के दौरान मुख्य रूप से राजस्व, आपूर्ति, परिवहन, जल-नल योजना और समाज कल्याण से जुड़े मामले प्रमुखता से सामने आए। डीएम ने एक-एक कर सभी आवेदकों की शिकायतों को सुना और मौके पर उपस्थित संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को शिकायतों के वस्तुनिष्ठ जांच के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निवारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जनता दरबार लगाकर समस्तीपुर DM ने सुनी शिकायत, अधिकारियों से बोले- "लोगों की समस्या का तुरंत समाधान करें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी"#Samastipur #DistrictAdministration #JantaDarbar pic.twitter.com/O0M3fFZd0o
— Samastipur Town (@samastipurtown) March 7, 2026


