Samastipur

कोर्ट का आदेश नहीं मानने पर परिवार न्यायालय के जज ने रोसड़ा थानाध्यक्ष को डिटेन करने का दिया आदेश, बाद में माफीनामा पर मिली रिहाई

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में मंगलवार को उस समय पुलिस महकमे में हलचल मच गई, जब परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश संजय अग्रवाल ने एक मामले में लापरवाही बरतने पर रोसड़ा थानाध्यक्ष लालबाबू कुमार को डिटेन करने का आदेश दे दिया। कोर्ट के इस आदेश की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप की स्थिति बन गई और पूरे क्षेत्र में यह खबर तेजी से फैल गई। मिली जानकारी के मुताबिक परिवार न्यायालय में लंबित एक मामले में रोसड़ा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर लालबाबू कुमार को सदेह उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था।

न्यायालय की ओर से उन्हें निर्धारित तिथि पर उपस्थित होने के लिए कई बार नोटिस भी जारी किया गया था। इसके बावजूद वे तय समय पर न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे। बताया जाता है कि मंगलवार को इंस्पेक्टर लालबाबू कुमार न्यायालय में उपस्थित हुए। इस दौरान न्यायालय ने पूर्व में जारी आदेशों के अनुपालन में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए उनसे जवाब-तलब किया।

न्यायालय ने इस मामले को गंभीर मानते हुए उन्हें कड़ी फटकार लगाई और कोर्ट प्रभारी को उन्हें डिटेन करने का आदेश दे दिया। कोर्ट के आदेश की खबर फैलते ही पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई। सूचना मिलने पर सदर एसडीपीओ-1 संजय कुमार पांडेय भी न्यायालय परिसर पहुंचे। हालांकि, न्यायालय के सख्त रुख को देखते हुए वे कुछ देर बाद बाहर निकल गए। बाद में फिर से वह पहुंचे।

इधर, न्यायालय परिसर में इस घटनाक्रम की चर्चा पूरे दिन होती रही। देर शाम तक रोसड़ा थानाध्यक्ष कोर्ट प्रभारी की अभिरक्षा में डिटेन रहे। बाद में उन्होंने न्यायालय के समक्ष माफीनामा प्रस्तुत किया। न्यायालय ने माफीनामा स्वीकार करते हुए उन्हें देर शाम मुक्त कर दिया। इस पूरे घटनाक्रम के बाद प्रशासनिक हलकों में न्यायालय के आदेशों के अनुपालन को लेकर गंभीरता बनाए रखने की चर्चा होती रही।

Avinash Roy

Recent Posts

युवक ने स्कूल से घर लौट रही दो बच्चियों को बहला-फुसलाकर ई-रिक्शा से समस्तीपुर लाया, लोगों की सतर्कता से सकुशल मिलीं

समस्तीपुर : चकमहेसी थाना क्षेत्र के भुसकोल गांव की दो नाबालिग बच्चियां समस्तीपुर नगर थाना…

2 घंटे ago

कर्पूरीग्राम में सड़क पार कर रही वृद्ध महिला को ठोकर मारकर बाइक सवार फरार, अस्पताल पहुंचने से पहले महिला की मौ’त

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के चांदोपट्टी वार्ड संख्या 29 में मंगलवार की शाम एक…

2 घंटे ago

हड़ताल के बीच 5 CO, RO का इस्तीफा मंजूर; 3 महिला और 2 पुरुष अफसरों ने छोड़ी नौकरी

बिहार में राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। इस बीच राजस्व…

3 घंटे ago

नीतीश को CM बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले कुर्मी चेतना महारैली के संयोजक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि

बिहार की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक और कुर्मी चेतना महारैली के…

9 घंटे ago

निशांत को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने की मांग तेज, 14 जदयू विधायकों ने बनाई ‘टीम निशांत’

जदयू के युवा विधायकों ने कहा है कि निशांत कुमार को सीएम की जिम्मेदारी सौंपी…

10 घंटे ago

स्कूल बंद, सैलरी में कटौती और दफ्तरों में सिर्फ 4 दिन होगा काम… पाकिस्तान में तेल संकट से हाहाकार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को बढ़ती तेल कीमतों को देखते हुए खर्चों…

11 घंटे ago