समस्तीपुर : दिल्ली में अपने ही दामाद की हत्या करके फरार हुआ अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया निवासी आरोपी दिनेश शर्मा पुलिसिया दविश के बाद रविवार को दिल्ली में ही समर्पण कर दिया। इसकी जानकारी अंगारघाट थाना के एसएचओ हिमांशु कुमार व दिल्ली के रोहणी जिलान्तर्गत कंझाबाला थाना के एसएचओ कृष्ण कुमार ने संयुक्त रूप से दी। उन्होंने बताया की अंगारघाट थाना के डढ़िया असाधर वार्ड 5 निवासी रूपलाल शर्मा का पुत्र आरोपी दिनेश शर्मा ने विगत 15 मार्च को अपने सगे दामाद अलगू शर्मा की पीट-पीट कर दिल्ली में ही निर्मम हत्या कर दिया था। वहीं फरार हो गया था। कंझाबाला थाना में एफआईआर दर्ज होने के बाद दिल्ली डीजीपी के आदेश पर 8 सदस्यीय टीम अंगारघाट पहुंची।
दलसिंहसराय एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा के निर्देश पर अंगारघाट अपर थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में एसआईटी टीम गठित कर आरोपी का घर डढ़िया के अलावा कल्याणपुर थाना के झहुरी, रोसड़ा थाना के रोहुआ व खानपुर थाना के बरगाव गांव में रिश्तेदारों के घर सहित करीब आधा दर्जन जगहों पर छापेमारी की। इसी बीच आरोपी दिनेश शर्मा घबराकर रविवार की सुबह कंझाबला थाना में प्रेमिका मंजू देवी के साथ आत्मसमर्पण कर दिया।
इसके बाद दिल्ली पुलिस की टीम व अंगारघाट की पुलिस ने राहत की सांस ली। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी दिल्ली में रहकर फर्नीचर का कारोबार करता था। इसी दौरान दामाद से पैसे का लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। जिसमें दामाद को पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दिया था। छापेमारी टीम में दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र, सब इंस्पेक्टर पावेल, सब इंस्पेक्टर उमैर, हेड कांस्टेबल ललित व सिपाही संदीप के अलावा एसआईटी टीम में घटहो थाना के दारोग़ा संजीत कुमार, क्यूआरटी सिपाही बलराम कुमार, सरफराज आलम, बेबी कुमारी के अलावा चौकीदार योगेंद्र महतो व शम्भू राय शामिल थे।
समस्तीपुर : जिले के किडनी मरीजों के लिए सदर अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर किसी वरदान…
वंदे भारत से स्लीपर टकाराने के मामले में पीडब्ल्यूआई (परमानेंट वे इंस्पेक्टर) को डीआरएम के…
समस्तीपुर/पूसा : कृषि शोध और शिक्षा की जननी पूसा अब केवल वैज्ञानिकों का गढ़ ही…
जनसुराज पार्टी के नेता मनीष कश्यप नए कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। पश्चिम चंपारण…
बिहार के बेगूसराय जिले से हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है, जहां…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर स्थित एक होटल में देह…