समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के कोर्ट परिसर से तीन अलग-अलग अदालतों के महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी करने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी तब हुई जब इस संबंध में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। घटना रविवार की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और तत्काल पुलिस टीम जांच में जुट गई। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को चोरी के दस्तावेज के साथ गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर के सूरज कुमार के रूप में की गई है।
बताया गया है कि रविवार को सूरज कुमार ठेला लेकर कोर्ट परिसर में दाखिल हुआ। इसके बाद उसने सीजीएम कोर्ट, एसीजीएम-1 कोर्ट और उत्पाद प्रथम कोर्ट से महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर लिए। दस्तावेज चोरी करने के बाद आरोपी सभी दस्तावेज को लेकर बहादुरपुर स्थित एक कबाड़ी दुकान पर ले गया और बेच दिया। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम सक्रिय हो गई। पुलिस ने देर रात तक अलग-अलग इलाकों में छापेमारी और खोजबीन की। नगर थाने की पुलिस ने आरोपी सूरज कुमार को स्टेशन परिसर से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही कबाड़ी दुकान से चोरी किए गए सभी दस्तावेज बरामद कर थाना ले आई। इस मामले में तीन अलग-अलग अदालतों के लिपिकों द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
सीजीएम कोर्ट से जीआर लिपिक अश्वनी कुमार, एसीजीएम-1 कोर्ट से लिपिक पंकज कुमार व उत्पाद प्रथम कोर्ट से लिपिक माधव कुमार राय ने अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी है। इधर सोमवार की सुबह गिरफ्तारी के बाद आरोपी की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है।फिलहाल उसका इलाज चल रहा है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मारपीट व तलवारबाजी मामले में कार्रवाई करते हुए…
समस्तीपुर : मद्य निषेध सह उत्पाद विभाग की टीम ने मथुरापुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की ही आकांक्षा सिंह ने यूपीएससी सिविल सर्विसेज परीक्षा 2025 में…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में माॅडल स्कूल के समीप सोमवार को दिनदहाड़े…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा थाना क्षेत्र के भिरहा वार्ड संख्या-2 में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर स्थित मॉडल स्कूल के समीप सोमवार को दिनदहाड़े…