समस्तीपुर : दरभंगा जिले के युनिवर्सिटी थाने की पुलिस ने बुधवार को समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस के सहयोग से शहर के कर्पूरी बस स्टैंड से एक अंतरराज्यीय शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शराब कारोबारी की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के सिमरिया भिंडी के सिखल उर्फ श्रृखल सहनी के पुत्र कैलाश सहनी के रूप में की गई है। समस्तीपुर व दरभंगा जिले के पुलिस के अलावे उक्त शराब कारोबारी कैलाश सहनी पर पश्चिम बंगाल के सिल्लीगुड़ी में भी कई मामले दर्ज है। बताया गया है कि उक्त शराब कारोबारी पर एक दर्जन से अधिक अपराधिक व शराब अधिनियम से जुड़े मामले दर्ज है। इसमें से कई मामलों में वह बेल पर बाहर था तो कई मामलों में फरार चल रहा था।
कल्याणपुर थाने से जुड़े एक शराब मामले में वह समस्तीपुर कोर्ट में तारीख पर आया था। इस बीच दरभंगा पुलिस को इसकी जानकारी मिली। सूचना पर दरभंगा युनिवर्सिटी थाने की पुलिस समस्तीपुर नगर पुलिस के सहयोग से शराब कारोबारी की गिरफ्तारी के लिये जाल बिछाया। कोर्ट से बाहर निकलते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार शराब कारोबारी अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरोह से जुड़ा हुआ है। उसके उपर कल्याणपुर, दरभंगा व पश्चिम बंगाल के सिल्लीगुड़ी में शराब से जुड़े कई मामले दर्ज है। युनिवर्सिटी थाने की पुलिस को सहयोग किया गया है। कागजी प्रक्रिया के बाद उसे युनिवर्सिटी थाने की पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर के जूनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी इशांत राज का चयन बिहार जूनियर (अंडर-…
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है।…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड-6 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद…
समस्तीपुर : दुर्गापूजा, दीपावली और छठ महापर्व को लेकर बिहार लौटने वाले यात्रियों की संख्या…
समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…