समस्तीपुर : नगर व मुफस्सिल थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन ने रात्रि गश्ती तेज कर दी है। बढ़ती चोरी व आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से पुलिस की टीम अब देर रात तक विभिन्न चौक-चौराहों, बाजारों और संवेदनशील इलाकों में गश्ती वाहन वाहन के साथ-साथ संकीर्ण गलियों में बाइक से भी लगातार पेट्रोलिंग कर रही है। एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने शहरी क्षेत्र में डायल-112 की जितनी भी बाइक मिली है, उनसे पूरी रात गली- मोहल्लों में सायरन बजाकर गश्ती करने का निर्देश दिया है। जिसके बाद पुलिस जवान व पदाधिकारी गश्ती कर हर घंटे वाट्सएप ग्रुप के माध्यम से गतिविधियों को भी अपडेट कर वरीय पदाधिकारियों को जानकारी दे रहे हैं।
गश्ती के दौरान ‘ रोको-टोको अभियान ‘ के तहत पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच की जा रही है व उनसे पूछताछ की जा रही है। इस दौरान वाहनों को रोककर उनकी तलाशी भी ली जा रही है तथा वाहन चालकों से आवश्यक कागजात की भी जांच की जा रही है। संदिग्ध गतिविधि पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। बताया गया है कि हाल के दिनों में क्षेत्र में रात के समय घरों में चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद पुलिस ने गश्ती व्यवस्था को और मजबूत करते हुए अतिरिक्त बल की तैनाती की है। मुख्य सड़कों के साथ-साथ मोहल्लों और संकरी गलियों में भी बाइक से गश्ती की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य अपराधियों में भय पैदा करना और आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करना है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। सदर एसडीपीओ-1 सह एएसपी संजय कुमार पांडेय का कहना है कि जनता के सहयोग से ही अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।
उन्होंने बताया कि जिन गलियों में पुलिस की गाड़ी व बाइक नहीं पहुंचेगी वहां पैदल ही जाकर गश्ती करने को कहा है। साथ ही जो लोग अपना घर बंद करके बाहर जा रहे हैं, उनसे उन्होंने अपील की है कि इसकी सूचना पर अपनी नजदीकी थाने में दे ताकि पुलिस आपके गली में गश्ती करती रहेगी। इसके अलावा अपने घर पर किसी रिश्तेदार या परिचित को रख दे। सायरन और सीसीटीवी कैमरा भी लगाकर रखें। बता दें कि इन दिनों शहरी क्षेत्र में चोर शहर काफी एक्टिव हैं। नगर व मुफस्सिल क्षेत्र में आधे दर्जन से अधिक बंद घरों को निशाना बनाया जा चुका। ऐसे में फिर से चोरी की घटना ना हो इसके लिए थानेदार को अलर्ट मोड में रहने को कहा गया है।
समस्तीपुर : रसोई गैस को लेकर इन दिनों उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती जा रही है।…
समस्तीपुर : एलपीजी की आपूर्ति में संभावित बाधा को देखते हुए बुधवार को एसडीओ दिलीप…
समस्तीपुर : दरभंगा जिले के युनिवर्सिटी थाने की पुलिस ने बुधवार को समस्तीपुर नगर थाने…
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के तहत विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने बड़ी छापेमारी…
वैशाली जिले के हाजीपुर स्थित गंगाब्रिज थाना क्षेत्र में महात्मा गांधी सेतु के पिलर नंबर-1…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने कोरबद्धा वार्ड संख्या-37 में गुप्त सूचना के आधार…