Samastipur

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब दो बच्चे की मां पूजा कुमारी को अंगारघाट पुलिस ने उसके बच्चे के साथ उसके मायका से बरामद कर लिया। बरामद महिला को अंगारघाट पुलिस ने मंसूरचक थाना की पुलिस को दोनों बच्चे सहित सौप दिया। जानकारी देते हुए अंगारघाट थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार ने बताया कि पूजा के पिता अंगारघाट थाना के चैता सिमरा निवासी वस्विनाथ दास ने मंसूरचक थाना में विगत 25 अगस्त 2025 को आवेदन देकर अपनी पुत्री व दोनों नाती हिमांशु व दव्यिांशु के गायब होने का केस दर्ज करवाते हुए पुत्री के सास पर मारपीट कर भगा देने का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस खोजबीन शुरू किया। इसी बीच सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर महिला के मायके यानी सिमरा में छापेमारी कर पूजा को उसके दोनों बच्चे के साथ बरामद कर मंसूरचक पुलिस को सौंप दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

नाबालिग छात्रों को पैसे देकर राजनीतिक गतिविधियों और Gen-Z आंदोलन में शामिल कराने का आरोप, 2 शिक्षकों समेत 4 पर FIR; कोचिंग पर पहुंचे SP

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…

8 घंटे ago

हाईमास्क लाइट से जगमगाया विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर और राजा चौक 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : ऐतिहासिक विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर परिसर अब हाईमास्क लाइट की रोशनी से जगमगा…

9 घंटे ago

अतिक्रमण पर सख्त हुए नगर आयुक्त, समस्तीपुर स्टेशन चौक का किया औचक निरीक्षण; दुकानदारों को दुकान की सीमा में सामान रखने का निर्देश

समस्तीपुर : शहर की साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लेने के…

9 घंटे ago

बिहार में DGP का प्रभार संभालने वाली IPS प्रीता वर्मा कौन हैं, स्थायी DGP के तौर पर भी आगे चल रहा नाम

बिहार के पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की छुट्टी पर जाने…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : हथेली पर डंसने के बाद भी सांप को नहीं छोड़ा, डिब्बे में बंद कर बाइक से पहुंचा सदर अस्पताल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भूईधारा में मंगलवार की शाम सांप पकड़ने पहुंचे एक…

11 घंटे ago

उर्वरक की कालाबाजारी के खिलाफ समस्तीपुर कलेक्ट्रेट के पास किसानों का प्रदर्शन

समस्तीपुर : उर्वरक की कालाबाजारी, जबरन टैगिंग और मोबाइल ऐप से बिक्री के विरोध में…

11 घंटे ago