Samastipur

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर में रामनवमी के अवसर पर लगने वाले चार दिवसीय राजकीय मेले की तैयारी जिला प्रशासन द्वारा जोर-शोर से चल रही है। इसी क्रम शुक्रवार को एसपी अरविंद प्रताप व सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने संयुक्त रूप से मेले के स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मेले की तैयारियों का जायजा लेते हुए सुरक्षा, यातायात नियंत्रण, साफ-सफाई, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाओं एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान सदर अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने कहा कि यह मेला बिहार ही नहीं, बल्कि देश के विभिन्न राज्यों एवं नेपाल से आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। उन्होंने विशेष रूप से मल्लाह समुदाय की भागीदारी को इस मेले की सांस्कृतिक पहचान बताते हुए कहा कि प्रशासन का लक्ष्य मेले को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना है।

वहीं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कहा कि मेले में किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जाएगी। पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष चौकसी सुनिश्चित की जाएगी। जिला प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अफवाहों से दूर रहें, प्रशासन का सहयोग करें एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत अधिकारियों को दें, ताकि मेले का आयोजन शांतिपूर्ण एवं सफल बनाया जा सके।

Avinash Roy

Recent Posts

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

7 घंटे ago

शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने के कार्य को लेकर कल 5 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

समस्तीपुर : शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने…

8 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

17 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

17 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

18 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

19 घंटे ago