Samastipur

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद 

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला शिक्षा कार्यालय में छापेमारी कर शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता को गिरफ्तार किया है। आरोपी रौशन कुमार पर कमीशन के नाम पर पैसे लेने का आरोप है। निगरानी ने 57 लाख के रिपेयरिंग टेंडर में 10 पर्सेंट कमीशन लेते सहायक अभियंता रौशन कुमार को रंगे हाथों पकड़ा है। निगरानी विभाग के अधिकारी सुधीर कुमार ने बताया है कि रौशन कुमार को पांच लाख नगद रिश्वत लेते हमारी टीम ने अरेस्ट किया है।

गिरफ्तारी के बाद रौशन कुमार के घर की भी तलाशी ली गयी। तलाशी के क्रम में उसके घर से करीब 42 लाख नगद भी बरामद किया गया है। निगरानी विभाग की टीम अब पश्चिम चंपारण जिला शिक्षा कार्यालय में मौजूद अन्य अधिकारियों की भूमिका को लेकर भी छानबीन कर रही है, क्योंकि यह साबित हो गया है कि इस कार्यालय में खुल्लम-खुल्ला लाखों का लेनदेन होता रहता है। जिला शिक्षा कार्यालय में एक साल पहले पूर्व जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनीकांत प्रवीण के यहां भी निगरानी विभाग की छापेमारी हुई थी। जहां से करोड़ों रुपये में बरामद हुए थे। उसके बाद भी यहां का जो भ्रष्टाचार का चेन है, वह नहीं रुका है।

कार्यालय के सीसीटीवी कैमरे से बचने के लिए चाय दुकान पर लेन- देन :

सरकार के आदेश से शिक्षा विभाग के कार्यालय को सीसी कैमरे से लैस कर दिया गया है। ऐसे में सहायक अभियंता ने सीसी कैमरे के जद में आने से बचने के लिए कार्यालय के बाहर चाय की दुकान पर रिश्वत लेना सुरक्षित समझा था। लेकिन उन्हें पता नहीं था कि निगरानी की टीम पहले से चाय की दुकान के इर्द- गिर्द मुस्तैद थी। जैसे ही सहायक अभियंता कार्यालय से निकले और चाय की दुकान की ओर लपके और लेन- देन शुरु हुआ , निगरानी ने दबोच लिया। हालांकि उस वक्त तक कार्यालय के प्राय: सभी अधिकारी और कर्मी भी जा चुके थे। कुछ चतुर्थ वर्गीय कर्मी थे।

बेतिया में जेई से सहायक अभियंता में प्रोन्नति :

सहायक अभियंता रौशन कुमार को बेतिया में ही कनीय अभियंता से सहायक अभियंता में प्रोन्नति मिली है। पूर्व जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनीकांत प्रवीण को 23 जनवरी 2025 को निगरानी ने गिरफ्तार किया था। उनके आवास से 1.87 करोड़ से अधिक नकद , सोना-चांदीऔर कई बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज मिले थे। पूर्व डीईओ पर आय से अधिक संपत्ति का मामला भी सामने आया था। उस वक्त रौशन कुमार कनीय अभियंता के पद पर कार्यरत थे। उसी समय से इनकी कारगुजारियां चर्चित थी। हालांकि निगरानी के जांच में इनका कोई मामला उस वक्त पकड़ में नहीं आया था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

4 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

5 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

7 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

11 घंटे ago