समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई देगें। तीस रोजा पूरा होने के बाद शनिवार को ईद का पर्व मनाया जाएगा। शुक्रवार को बाजार में दिन से लेकर देर रात तक रौनक छायी रही। नए कपडों व खाने पीने के सामानों की लोगो ने जमकर खरीदारी की। खासतौर पर सेवई की दुकानें सजायी गई थी। फलों की दुकान से लेकर कपड़ें व अन्य घरेलू उपयोग के सामान के दुकानों पर लोगो की भीड़ नजर आई। बाजार में टोपी, इत्र, कुर्ता, पायजामा व महिलाओं और बच्चों के कपड़ें की खूब बिक्री हुई। गोला रोड स्थित जामा मस्जिद के इमाम कारी मोतीउर्रहमान ने बताया कि माह-ए- रमजान के पाक महीने में ईंद के दिन दो वक्त नमाज ईद-उल-फितर की ईदगाहों में व मस्जिदों में अदा की जाती है। सभी लोग नए-नए कपड़े पहन कर नमाज अदा करने को ईदगाह व मस्जिदों में पहुंचेंगे।
ईद पर्व को लेकर बाजार में सेवई की जमकर बिक्री हुई। 150 रुपये प्रति किलो से 500 रुपये तक की सेवई बाजार में बिक रही थी। इसमें अलग-अलग वेरायटी के हिसाब से दाम तय किये गये थे। घी से निर्मित सेवई के दाम सबसे अधिक 500 रुपये प्रति किलो थे। इसी तरह 30 से लेकर 250 रुपये की टोपी बाजार में मिल रही थी।
ईद पर्व पर मुस्लिम समुदाय के लोगो ने इत्र की भी खूब खरीद की। बाजार में इत्र की दुकान भी सजी थी। इत्र की खुशबू से पूरा बाजार महक रहा था। लोग अपने पसंद के अनुसार इत्र की खरीदारी कर रहे थे। इसकी छोटी शीशी जहां 50 रुपये से शुरू हो रही थी, वहीं गुणवत्ता के हिसाब से बेहद महंगी-महंगी इत्र भी मिल रही थी। इसमे मजमुआ, जैस्मीन, हीना, शबनम आदि तरह की इत्र शामिल है।
पर्व को लेकर ईदगाहों की साफ-सफाई करायी गई। इस दिन ईदगाहों में अलग प्रकार की धूम रहती है। यहां लोग नहा धोकर नए-नए कपड़े पहन कर इत्र आदि लगा पूरी तरह तैयार होकर पहुंचते है। जिसके बाद यहां एक साथ ईद-उल-फितर की नमाज अदा की जाती है। इसके बाद लोग एक-दूसरे को बधाई देगें। बताया गया कि रोजा पूरा होने पर उन्हें तोहफे के रूप में लोगों को ईद मिलती है। जिसके बाद लोग अच्छे-अच्छे पकवानों का भरपूर स्वाद लेते है।
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…
नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…
समस्तीपुर : जिले में संचालित करीब 19 बैंक अकाउंट से अधिक का उपयोग देश के…
समस्तीपुर : सहरसा से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन (05585/05586) का…
बिहार के सिविल न्यायालयों में चपरासी पद पर भर्ती के लिए आयोजित हुई प्रारंभिक परीक्षा…
समस्तीपुर : बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू हुए कई वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन इसके…