समस्तीपुर/पूसा : कृषि शोध और शिक्षा की जननी पूसा अब केवल वैज्ञानिकों का गढ़ ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर की स्वास्थ्य तकनीक का केंद्र भी बन रहा है। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के ईख अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. देवेन्द्र सिंह के पुत्र सम्राट ने अपनी कार्यकुशलता से इसे प्रमाणित किया है। सम्राट ने अपनी तकनीक ‘मेडप्राइम’ के जरिए देश के पैथोलॉजिस्टों के कार्य को न केवल आसान बना दिया है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी विशेषज्ञ जांच की राह खोल दी है।
सम्राट ने बताया कि भारत की 1.4 अरब की आबादी पर 10,000 से भी कम एमडी पैथोलॉजिस्ट उपलब्ध हैं। उनकी कंपनी मेडप्राइम टेक्नोलॉजीज द्वारा विकसित तकनीक से बड़े शहरों में बैठे विशेषज्ञ ग्रामीण क्लीनिकों के नमूनों की वास्तविक समय (रियल टाइम) में जांच कर सकेंगे। होल स्लाइड इमेजिंग और रोबोटिक रिमोट कंट्रोल के माध्यम से, विशेषज्ञ दूरदराज के गांवों की स्लाइड को तुरंत देख सकते हैं। यह तकनीक उन गंभीर मामलों में जीवनरक्षक साबित हो रही है, जहां हर मिनट कीमती होता है।
समस्तीपुर : जिले के किडनी मरीजों के लिए सदर अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर किसी वरदान…
वंदे भारत से स्लीपर टकाराने के मामले में पीडब्ल्यूआई (परमानेंट वे इंस्पेक्टर) को डीआरएम के…
समस्तीपुर : दिल्ली में अपने ही दामाद की हत्या करके फरार हुआ अंगारघाट थाना क्षेत्र…
जनसुराज पार्टी के नेता मनीष कश्यप नए कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। पश्चिम चंपारण…
बिहार के बेगूसराय जिले से हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है, जहां…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर स्थित एक होटल में देह…