Samastipur

“रासायनिक रंगों से त्वचा को खतरा, हर्बल गुलाल से मनाएं सुरक्षित होली” : डॉ. रश्मि रानी

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की धूम है, वहीं चिकित्सकों ने रासायनिक रंगों से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. रश्मि रानी ने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही त्वचा संबंधी गंभीर समस्याओं को जन्म दे सकती है, इसलिए रंगों का चयन सोच-समझकर करना जरूरी है।

डॉ. रश्मि रानी ने बताया कि बाजार में उपलब्ध गुलाल मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं रासायनिक और हर्बल। अधिकांश लोग इनके बीच का अंतर नहीं समझ पाते और अनजाने में रासायनिक गुलाल का उपयोग कर लेते हैं। रासायनिक गुलाल में विभिन्न प्रकार के केमिकल मिलाए जाते हैं, जो त्वचा पर खुजली, जलन, लाल चकत्ते, एलर्जी और संक्रमण जैसी समस्याएं उत्पन्न कर सकते हैं। कई मामलों में आंखों में रंग चले जाने से जलन, सूजन और आंखों की एलर्जी की शिकायत भी सामने आती है।

उन्होंने बताया कि हर्बल गुलाल प्राकृतिक तत्वों जैसे टेसू के फूल, चंदन, रोजवुड और गुलाब की पंखुड़ियों से तैयार किया जाता है, जो त्वचा के लिए अपेक्षाकृत सुरक्षित होता है। ऐसे रंग न केवल त्वचा को कम नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि पर्यावरण के लिए भी बेहतर होते हैं।

चर्म रोग विशेषज्ञ ने होली खेलने से पहले कुछ सावधानियां बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि रंग खेलने से पहले शरीर और चेहरे पर अच्छी तरह मॉइस्चराइजर या नारियल तेल लगाएं, ताकि रंग सीधे त्वचा में न समाए। बालों में भी तेल लगाने से रंगों के दुष्प्रभाव कम होते हैं।

होली खेलने के बाद यदि त्वचा पर जलन, खुजली या एलर्जी के लक्षण महसूस हों तो तुरंत ठंडे पानी से स्नान करें। गर्म पानी का उपयोग तुरंत न करें, क्योंकि इससे त्वचा की समस्या बढ़ सकती है। यदि समस्या बनी रहे या लक्षण गंभीर हों तो बिना देर किए नजदीकी चिकित्सक या चर्म रोग विशेषज्ञ से परामर्श लें। डॉ. रश्मि रानी ने अपील की कि सुरक्षित और आनंदमय होली के लिए रासायनिक रंगों से दूरी बनाएं और हर्बल गुलाल का प्रयोग करें। थोड़ी सी सतर्कता और सही चुनाव से रंगों का यह त्योहार खुशियों के साथ-साथ स्वास्थ्य की भी रक्षा कर सकता है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

2 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

3 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में JDU नेता के घर पर बदमाशों ने की फायरिंग, गाड़ी में भी की तोड़फोड़

समस्तीपुर/वैनी : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के चकले वैनी बाजार में रविवार की…

5 घंटे ago

समस्तीपुर जिला नियोजनालय द्वारा 6 से 14 मार्च तक लगाया जा रहा है प्रखंडवार जॉब कैंप, यहां पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तहत जिला नियोजनालय, समस्तीपुर द्वारा 6…

6 घंटे ago

बिहार: वर्दी का रौब दिखा वसूली करने वाली फर्जी महिला दारोगा गिरफ्तार, दबंगई से देती थी झांसा

बिहार के बेगूसराय में फर्जी महिला दरोगा (पुलिस अवर निरीक्षक) बनकर लोगों पर रौब झाड़ने…

7 घंटे ago