Samastipur

मधुमक्खी पालन से किसानों की आय दोगुनी करने पर जोर, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में 3 दिन की ट्रेनिंग शुरू

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस प्रशिक्षण में 50 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया, जहां वैज्ञानिकों द्वारा मधुमक्खी पालन की आधुनिक तकनीकों का प्रदर्शन किया गया तथा आवश्यक उपकरणों के उपयोग की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का आयोजन सहायक प्राध्यापक डॉ. मोहित कुमार के नेतृत्व में किया गया, जबकि मंच संचालन डॉ. रमणदीप सिंह ने किया। अंत में डॉ. नागेंद्र कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर डॉ. पुष्पा सिंह, डॉ. शिवपूजन सिंह, डॉ. कुमार राज्यवर्धन सहित कई वैज्ञानिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पीएस पांडेय ने कहा कि मधुमक्खी पालन एक लाभकारी स्वरोजगार है, जिसे अपनाकर किसान अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकते हैं। उन्होंने किसानों को वैज्ञानिक पद्धति से मधु उत्पादन करने तथा ब्रांडिंग और मूल्य संवर्धन पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय मधुमक्खी पालकों की आय दो से तीन गुना तक बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।

निदेशक अनुसंधान डॉ. एके सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को उन्नत तकनीकों की जानकारी दी जा रही है, ताकि वे अपने मधुमक्खी पालन व्यवसाय को और अधिक लाभकारी बना सकें। डीन पीजीसीए डॉ. मयंक राय ने कहा कि मधुमक्खी पालन से न केवल आय बढ़ती है, बल्कि फसलों के परागण में मदद मिलने से कृषि उत्पादन में भी वृद्धि होती है।

वहीं निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. रत्नेश झा ने मधुमक्खी पालन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। निदेशक एग्री-बिजनेस डॉ. रामदत्त ने कहा कि किसानों को उत्पादन के साथ-साथ विपणन और व्यवसायिक रणनीतियों की भी जानकारी होनी चाहिए, तभी वे अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मधुमक्खी पालन से जुड़े व्यावहारिक पहलुओं की भी जानकारी दी गई, जिससे वे इसे सफल व्यवसाय के रूप में अपना सकें।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के लिए महाराष्ट्र में जुटा जनसहयोग, 5.21 लाख रुपये की राशि प्रदान

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…

7 घंटे ago

PM मोदी के जन्मोत्सव पर मणिपुर भगवती स्थान मंदिर परिसर में 1001 दीप जलाए गये, भक्तों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देशानुसार चलाए…

9 घंटे ago

प्रशिक्षणार्थियों के लिए बेहतर माहौल और सुविधाओं पर जोर, समस्तीपुर डीएम ने परखा पूसा केंद्र का हाल

समस्तीपुर : प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर माहौल और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम…

9 घंटे ago

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में कल 18 सितंबर से नामांकन शुरू, संविदा पर नियुक्त होंगे सहायक प्राध्यापक

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…

18 घंटे ago

तीन साल से नगर निगम की दुकानों का फंसा है किराया, करीब 60 लाख का अटका है दुकानदारों पर राजस्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…

19 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में हो रहे सिर्फ 16 प्रकार के ऑपरेशन, दो ओटी में रोजाना औसतन 3-4 ऑपरेशन; सर्जनों की संख्या सिर्फ 4

समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पतालों में 75 प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा अनिवार्य…

21 घंटे ago