समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

IMG 20260212 WA0118

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह की दावेदारी और चर्चाएं चल रही हैं। जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने एक दिन पहले भले ही यह कहा कि अभी यह तय नहीं है कि एनडीए के किस घटक दल के नेता को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा, लेकिन यह लगभग तय माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री पद भाजपा को जाएगा। एनडीए की बैठक की औपचारिकता अभी शेष है। यदि भाजपा का मुख्यमंत्री बनता है, तो परिस्थितियां कुछ इस तरह बदल सकती हैं कि जदयू के दो उपमुख्यमंत्री हों।

दो डिप्‍टी सीएम रह सकता है जदयू के पास 

यह तर्क दिया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में पिछले कुछ वर्षों से भाजपा के दो उपमुख्यमंत्री रहे हैं। ऐसे में जदयू भी दो उपमुख्यमंत्री पदों पर अपनी दावेदारी करेगा। जदयू से दो उपमुख्यमंत्री कौन होंगे, इस पर अभी से ही दो नामों की चर्चा शुरू हो गई है। इनमें पहला नाम विजय चौधरी का है और दूसरा नाम निशांत कुमार का। यह फाॅर्मूला वर्तमान सरकार की तरह ही सामाजिक संतुलन के आधार पर देखा जा रहा है, जहां एक उपमुख्यमंत्री अगड़ी जाति से और दूसरा पिछड़ा वर्ग से होता है। विजय चौधरी अगड़ी जाति से हैं, जबकि निशांत कुमार पिछड़ा वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हैं।

IMG 20260301 WA0115

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

विधानसभा अध्‍यक्ष पद पर भी जदयू का दावा 

उपमुख्यमंत्री के दो पदों के साथ-साथ जदयू की दावेदारी विधानसभा अध्यक्ष पद पर भी मानी जा रही है। वर्तमान में जदयू के मुख्यमंत्री होने के कारण विधानसभा अध्यक्ष भाजपा से हैं। ऐसे में यदि मुख्यमंत्री भाजपा का होता है, तो जदयू स्वाभाविक रूप से विधानसभा अध्यक्ष पद पर दावा करेगा। 2020 से पहले हमेशा विस अध्यक्ष का पद जदयू के पास ही रहा था। इसके अलावा गृह मंत्री का पद भी नए सिरे से तय होगा। लंबे समय तक एनडीए सरकार में गृह विभाग का जिम्मा नीतीश कुमार के पास रहा, लेकिन इस समय यह विभाग उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास है।

IMG 20240904 WA0139

गृह व‍िभाग की दावेदारी पर फंस सकता है पेच 

ऐसे में जदयू गृह विभाग पर भी अपनी दावेदारी कर सकता है। चर्चा है कि यदि विजय चौधरी उपमुख्यमंत्री बनते हैं, तो उन्हें गृह विभाग की जिम्मेदारी मिल सकती है। एनडीए की बैठक से पहले जदयू नेताओं के बीच नई सरकार के स्वरूप को लेकर विभिन्न स्तरों पर विमर्श जारी है। मिली जानकारी के अनुसार 26 मार्च के बाद नीतीश कुमार की मौजूदगी में जदयू की कोर कमेटी भी नई सरकार की संभावनाओं पर बैठक करेगी। यह भी कहा जा रहा है कि Nitish Kumar की सहमति के बिना नई सरकार के स्वरूप को मंजूरी नहीं मिलेगी। कॉमन मिनिमम प्रोग्राम के तहत ‘सात निश्चय-3’ को नई सरकार की प्राथमिकता में रखने पर भी सहमति बननी है।

FB ADD scaled

IMG 20250821 WA0010

IMG 20260201 WA0062 1

IMG 20250204 WA0010

IMG 20241218 WA0041

20201015 075150