समस्तीपुर: जिले के खिलाड़ियों के लिए शहर के पटेल मैदान में 16 से 18 अप्रैल तक आयोजित होने वाली 23वीं जिला स्कूल एवं ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रतियोगिता को लेकर सोमवार को संघ की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसमें आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष रजीउल इस्लाम ‘रिज्जू’ ने की, जिसमें आयोजन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में खिलाड़ियों के पंजीकरण, आय-व्यय और आयोजन व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा हुई। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि सभी प्रतिभागियों का पंजीकरण 13 अप्रैल तक पूरा कर लिया जाएगा। अब तक लगभग 100 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है, जिसे बढ़ाने के लिए जिले के स्कूलों एवं प्रखंडों को सूचना भेजने का निर्णय लिया गया।
संघ के सचिव मोहम्मद रुस्तम अली ने बताया कि प्रतियोगिता विभिन्न आयु वर्गों में आयोजित होगी और निष्पक्ष संचालन के लिए 50 सदस्यीय निर्णायक मंडल का गठन किया गया है। निर्णायकों के आवास, भोजन एवं यात्रा भत्ता की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है।
बैठक में उपाध्यक्ष कुशेश्वर राय, संगठन सचिव सत्यनारायण ठाकुर व सुभीत कुमार सिंह, संरक्षक डॉ. एन.के. आनंद, कोषाध्यक्ष मोहम्मद अब्बास अंसारी, संयुक्त सचिव मोहम्मद शाहिद, कैसर अली, अभिषेक कुमार, अनिल कुमार, विकास कुमार, मो. आलम, धर्मेंद्र कुमार, दीपक कुमार सहित कई पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर प्रतियोगिता को सफल बनाने का संकल्प लिया।
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…