समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के हरसिंगपुर टांड़ी गांव से बुधवार की रात स्कार्पियो सवार बदमाश तीन घरों का ताला काट कर तीन बकरियों की चोरी कर भाग निकले। वहीं गृहस्वामी के पुत्र का एक मोबाइल भी उठा कर चलते बने। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस संबंध में गृहस्वामी के पुत्र सुधांशु कुमार के लिखित बयान पर गुरुवार को एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
घटना के संबंध में बताया गया है कि बुधवार की देर रात बिना नंबर प्लेट वाली स्कॉर्पियो पर सवार छह युवक पशुपालक राज कुमार साह के घर के पास रुके। उनमें से दो युवक गाड़ी पर सवार रहे, जबकि दो युवक सड़क पर खड़े हो गए। वहीं दो अन्य युवक बारी बारी से तीन घरों का ताला काट कर तीन बकरियां को उठा लिए।
वहीं एक कमरे से गृहस्वामी के पुत्र सुधांशु कुमार का मोबाइल भी उठा लिया। विरोध करने पर उक्त बदमाशों ने कहा कि हम पुलिस वाले हैं। यहां दारू चेक करने आए हैं। जब गृहस्वामी के पुत्र ने शोर मचाना चाहा तो बदमाशों ने उसे बड़ा चाकू दिखाया जिससे वह सहम गया। इसके बाद सभी बदमाश स्कॉर्पियो में बैठकर पूरब दिशा की ओर भाग निकले। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना की जांच में जुट गई है।
समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…
समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…
समस्तीपुर : प्रतिभा जब शोध और नवाचार के साथ आगे बढ़ती है, तो उसकी पहचान…
समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…
समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों की परेशानी कम होने का…