समस्तीपुर : बिहार चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य कर्मचारी संघ, बिहार (पटना) के आह्वान पर जिला शाखा समस्तीपुर के बैनर तले बुधवार को 22 सूत्री मांगों के समर्थन में स्वास्थ्य कर्मियों ने महा संघ स्थल से शहर में जुलूस निकाला। लाल झंडों के साथ निकली रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए सिविल सर्जन कार्यालय पहुंची, जहां जमकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने एनएचएम कर्मियों के पिछले वर्ष के कार्य बहिष्कार की अवधि का अविलंब वेतन भुगतान, सभी स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर डाटा ऑपरेटर की बहाली, ओपीएस लागू करने, चार लेबर कोड को निरस्त करने, आशा एवं ममता कोरियर का लंबित मानदेय भुगतान एवं स्थायी बहाली जैसी मांगों को लेकर गगनभेदी नारे लगाए।
प्रदर्शन का संयुक्त नेतृत्व जिला मंत्री राजीव रंजन एवं जिला अध्यक्षा अवलेश कुमारी ने किया। इस दौरान जिला मंत्री राजीव रंजन ने बताया कि एनएचएम कर्मियों ने 22 जुलाई 2024 से 3 सितंबर 2024 तक कुल 43 दिनों तक कार्य बहिष्कार किया था। उस दौरान स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय से शिष्टमंडल की वार्ता में आश्वासन दिया गया था कि हड़ताल वापस लेने पर मानदेय का भुगतान कर दिया जाएगा, लेकिन दो वर्ष बीत जाने के बावजूद अल्पवेतन भोगी एनएचएम कर्मियों का भुगतान अब तक नहीं हो सका है।
प्रदर्शन के बाद सात सदस्यीय शिष्टमंडल ने सिविल सर्जन, समस्तीपुर को 22 सूत्री मांग पत्र सौंपा। शिष्टमंडल में विमलेश कुमार चौधरी, दीपक कुमार सिंह, कुमार उत्कर्ष, रंजना कुमारी, अनीता कुमारी, रेखा कुमारी, रामकुमार झा, रविन्द्र कुमार, कोरियर के जिला मंत्री दिलीप कुमार, गंगा राम रजक सहित अन्य शामिल थे।
संघ की संयुक्त मंत्री रेखा कुमारी ने कहा कि महिला स्वास्थ्य कर्मियों से दर्जनों ऐप पर डाटा एंट्री का कार्य लिया जा रहा है, जिससे वे डाटा ऑपरेटर बनकर रह गई हैं, जबकि उनकी मूल जिम्मेदारियों की अनदेखी हो रही है। प्रदर्शन में पूजा भारती, मीनू कुमारी, मृदुला कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, राजीव कुमार झा, शांति भूषण, अभिषेक कुमार, राकेश कुमार रौशन, मोहम्मद मोहतसिन रजा, नूतन कुमारी, सुधा कुमारी, संजय कुमार, भगत, प्रतिभा कुमारी सहित जिले के लगभग सभी प्रखंडों से सैकड़ों स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…