समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मोड़ के पास शुक्रवार की शाम सिल्लीगुड़ी जा एक बस की चपेट में आने से वृद्ध महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। जख्मी महिला की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर के स्व. शोभित राय की पत्नी उर्मिला देवी के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया गया है कि शनिवार की शाम वृद्ध महिला घर से बाजार की तरफ जा रही थी। इस दौरान आदर्शनगर मोड़ के पास सड़क पार करने के दौरान समस्तीपुर से मुसरीघरारी की ओर जा रही बस की चपेट में वह आ गयी। इस दौरान उसका दोनों पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उसे टोटो से सदर अस्पताल भेजा व बस को रोक लिया। मौका देखकर चालक घटनास्थल से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी यात्रियों को बस से उतारकर बस को कब्जे में थाने ले आयी। इधर सदर अस्पताल में महिला की नाजुक स्थिति देख उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। महिला का दोनों पैर काफी गंभीर रूप से जख्मी हो गया है।
परिजनों के द्वारा वृद्ध महिला को शहर के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरी ओर सभी यात्री दूसरी बस से सिल्लीगुड़ी, किशनगंज व पूर्णिया रवाना हुए। इधर घटना के संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष कंदन वासुकी ने बताया कि वृद महिला सड़क पार कर रही थी इस दौरान वह बस की चपेट में आ गयी है। बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। वहीं परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…