समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चकनूर में गुरुवार की देर शाम चोरी के आरोप में एक संदिग्ध युवक को पकड़कर स्थानीय लोगों ने बेरहमी से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को लोगों के चंगुल से छुराकर पुलिस कस्टडी में सदर अस्पताल में भर्ती कराया। इधर शुक्रवार को पुलिस ने उक्त युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी युवक की पहचान चकनूर के ही अवधेश झा के पुत्र अक्षय कुमार झा (32 वर्ष) के रूप में की गई है।
घटना के संबंध में बताया गया है कि विगत दो फरवरी को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चकनूर में एक घर से अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। चोरी की जानकारी मिलने पर चकनूर निवासी ललित रजक की पत्नी पूजा कुमारी (38 वर्ष) ने मुफस्सिल थाने में मामला दर्ज कराया था। चोरी से संबंधित एक सीसीटीवी भी पीड़ित ने पुलिस को सौंपा था।
इसी बीच गुरुवार की शाम उधर से जा रहे अक्षय पर पीड़ित पूजा कुमारी व आसपास के लोगों की पड़ी। सीसीटीवी से चेहरा मिलने पर लोगों ने उसे पकड़ लिया व जमकर उसके साथ मारपीट की। इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों के चंगुल से छुड़ उसे गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष कंदन वासुकी ने बताया कि गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…