Bihar

हम लोग चुनाव जीत गए थे, हमारा वोट चोरी हुआ है: राबड़ी देवी ने लगाया बड़ा आरोप

शुक्रवार को बिहार विधान परिषद के बाहर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया. नेता विपक्ष व बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के नेतृत्व में विपक्षी नेताओं ने किसानों के मुद्दे पर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारे लगाए. इस दौरान राबड़ी देवी ने बिहार में डबल इंजन की सरकार पर बड़ा हमला किया और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पीएम नरेंद्र मोदी पर वोट चोरी का आरोप लगाया है.

राबड़ी देवी ने वोट चोरी का लगाया आरोप:

राबड़ी देवी ने कहा कि यह सरकार वोट चोरी करके बनी हुई सरकार है. बिहार की जनता ने हम लोगों को वोट दिया था, लेकिन मशीन के माध्यम से वोट चोरी कर लिया गया. बिहार में ही नहीं हरियाणा और महाराष्ट्र में भी वही हुआ है. उन्होंने कहा कि विधायक खरीदने का काम तो उनकी (NDA) सरकार करती है.

वहीं लोग करोड़ों में करते हैं विधायकों की खरीद-फरोख्त:

बजट सत्र के तीसरे दिन गुरुवार को बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार ने तेजस्वी पर पैसा कमाने और विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया था, इसपर राबड़ी देवी ने कहा कि “सदन में नीतीश जी तेजस्वी यादव पर आरोप लगाते हैं, यह पूरी तरह से गलत है. 50- 50 करोड़ रुपया खर्च करके यह विधायक को खरीद रहे हैं और लगातार बिहार में वोट चोरी किया जा रहा है. बिहार की जनता देख रही है. समय आने दीजिए जनता ऐसे लोगों का हिसाब किताब जरूर करेगी.

किसान विरोध है सरकार:

बता दें कि बिहार विधान परिषद के बाहर विपक्षी सदस्यों ने धान खरीद सहित किसान के कई मुद्दे को लेकर प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि बिहार में कृषि रोड मैप में बड़े घोटाले हो रहे हैं. पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने साफ-साफ कहा कि केंद्र में बैठी हुई सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति ठीक करने की बात कर रही है, जबकि बिहार में हालात दिन-दिन और खराब होते चले जा रहे हैं. यह सरकार किसान विरोधी है.

विपक्ष का हंगामा:

सदन में विपक्ष ने धान खरीद पर बोनस और किसानों के मुद्दे पर भारी हंगामा किया. राबड़ी देवी की अगुवाई में विपक्षी सदस्यों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए किसानों के शोषण का आरोप लगाया.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मिलावटी मसाला बनाने वाले उद्योग पर छापेमारी, दो गोदाम और एक मिल सील

समस्तीपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव में गुरुवार की दोपहर मिलावटी मसाला तैयार…

11 मिनट ago

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

9 घंटे ago

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

11 घंटे ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

19 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

23 घंटे ago