समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास मंगलवार की सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी, वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव निवासी अनील महतो के पुत्र काशी कुमार के रूप में की गयी है। वहीं जख्मी की पहचान अजीत कुमार के रूप में की गई है। अजीत की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। शहर के ही एक निजी अस्पताल में उसका इलाज जारी है। घटना के संबंध में बताया गया है कि अज्ञात वाहन द्वारा चकमा दिए जाने से बाइक सवार दो युवक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखी ईंटों के ढेर से जा टकराए।
स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार से आ रहे एक वाहन ने अचानक बाइक के साइड से कट मार दिया। इससे बाइक चालक संतुलन खो बैठा और दोनों युवक सड़क किनारे रखी ईंटों से जा भिड़े। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए मोरदिवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने स्थिति नाजुक देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
सदर अस्पताल में भी हालत गंभीर बनी रहने पर डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया। परिजनों द्वारा इलाज के लिए ले जाने के क्रम में काशी कुमार की मौत हो गयी। इधर घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है। मृतक के परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई ट्रैफिक थाने की पुलिस करेगी।
समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक हल्के बादल…
समस्तीपुर : समस्तीपुर के एक युवक की बेगूसराय स्थित अपने ससुराल में हत्या करने वाली…
बिहार में मुंगेर जिले के जमालपुर अंचल कार्यालय में शुक्रवार को एक गंभीर मामला सामने…
बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…
समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…