Samastipur

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर पर्स चुराकर भाग रही महाराष्ट्र की तीन महिला चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 03 पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक महिला यात्री का पर्स चुराकर भाग रहे तीन महिला चोर को आरपीएफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुये रंगे हाथ पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार हुगली पश्चिम बंगाल के रमेश महतो अपनी पत्नी प्रियंका कुमारी व बच्चों के साथ मिथलांचल एक्सप्रेस पकड़ने के लिये प्लेटफॉर्म खड़े थे। मिथिलांचल एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में उनका वर्धमान तक का रिजर्वेशन था। ट्रेन में चढ़ने के दौरान यात्री रमेश महतो की पत्नी के हैंड पर्स का चेन खोलकर उसमें से मिनी पर्स चुरा कर तीन महिला भागने का प्रयास करने लगी।

इसी बीच आरपीएफ के प्रधान निरीक्षक के नेतृत्व में सउनि सुमित कुमार, महिला आरक्षी सुमन मीणा व फोरन्ती मीणा, सउनि आकाश रंजन कुमार, प्रआ देव शंकर कुमार, प्रआ मृत्युंजय कुमार व आ सुनील कुमार झा ने त्वरित कार्रवाई करते हुये तीनों महिला को पकड़ा। जांच के दौरान एक महिला के पास से चोरी का पर्स बरामद हुआ। पकड़े गये महिलाओं की पहचान आरती उफारे, पूनम हतागले, भारती उफारे के रूप में हुई है। इसमें से आरती उफारे के साथ एक दस माह की बच्ची भी है जिसका नाम माइरा है। तीनों महिला नागपुर महाराष्ट्र की रहने वाली है। तीनों महिला को अग्रेतर कार्रवाई के लिये जीआरपी के हवाले कर दिया गया। उधर, जीआरपी थानाध्यक्ष बीरबल कुमार राय ने बताया कि तीनों महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

पटोरी स्थित टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में प्रशिक्षण ले रहे शिक्षक की हार्ट अटैक से मौ’त

समस्तीपुर/पटोरी : पटोरी स्थित गवर्नमेंट टीचर्स ट्रेंनिंग कॉलेज में पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण प्राप्त कर…

2 घंटे ago

मोहनपुर में चोरी की दो बाइक और पांच मोबाइल के साथ 6 बदमाश हुए गिरफ्तार

समस्तीपुर/मोहनपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र में घटी एक आपराधिक घटना के बाद उसमें संलिप्त अपराधियों…

3 घंटे ago

डीपीओ स्थापना के साथ जिला प्राथमिक शिक्षक संघ की वार्ता में रखी गयी समस्याएं

समस्तीपुर : जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों के साथ डीपीओ, स्थापना कुमार सत्यम की…

3 घंटे ago

वारंटी पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला मामले में 10 नामजद व 20 अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज, थानाध्यक्ष समेत चार जवान हुए थे घायल

समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरसिंहपुर पंचायत के अकबरपुर गांव में सोमवार की देर…

3 घंटे ago

अमित शाह का आज से बिहार दौरा, सीमांचल में ‘डेरा’ डालेंगे, 3 दिन तक होगी हाई-लेवल समीक्षा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बुधवार 25 फरवरी को तीन दिन के दौरे पर…

4 घंटे ago

बिहार के सरकारी कर्मचारियों के खाते में होली से पहले आएगी सैलरी, वित्त मंत्री ने किया ऐलान

बिहार सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है. फरवरी महीने का वेतन होली…

17 घंटे ago